भगवान आदिनाथ मंदिर में लड्डू चढ़ाने के दौरान टूटा मंच सात लोगो की मौत, देखें VIDEO

ख़बर शेयर करें

धार्मिक कार्यक्रम में भीड़ के सापेक्ष सुरक्षा के पर्याप्त प्रबंध न करने से भयावह हादसा हो गया। बागपत के बड़ौत में भगवान आदिनाथ के निर्वाण लड्डू पर्व पर सजाया गया 65 फुट ऊंचा मंच श्रद्धालुओं की भारी भीड़ से भरभराकर गिर पड़ा। ऊंचाई से गिरने से लगी चोट, मलबे में दबने एवं भगदड़ से सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 75 से ज्यादा घायल हो गए। इसमें 20 श्रद्धालुओं की हालत गंभीर है।

बड़ौत में मंगलवार को भगवान आदिनाथ के निर्वाण लड्डू महोत्सव का आयोजन गांधी रोड स्थित श्री दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के मैदान में किया जा रहा था. यहां करीब 65 फीट ऊंचा मंच बनाया गया था. इस पर भगवान की प्रतिमा रखी गई थी. कार्यक्रम के दौरान लोग सीढ़ियों से होकर भगवान को प्रसाद चढ़ाने के लिए जा रहे थे. इस दौरान अस्थायी मंच की लकड़ी की सीढ़ियां टूट गईं.

इससे श्रद्धालु एक के ऊपर एक गिरते चले गए. सभी जमीन पर गिरकर तड़पने लगे. कुछ देर तक वह इसी हाल में पड़े रहे. हादसे में कुल 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए. हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. बड़ौत कोतवाली इंस्पेक्टर भी पहुंचे. आनन-फानन में घायलों को अस्पताल भिजवाया गया.
हादसे में मरने वाले 5 लोगों की पहचान हो चुकी है. इनमें जिले के अमित, ऊषा, तरसपाल, विनीत और कमलेश शामिल हैं. दो की पहचान अभी नहीं हो पाई है. वहीं स्थानीय लोगों के अनुसार यह महोत्सव शहर में 25 साल से होता चला आ रहा है. पुलिस हादसे की जांच कर रही है. महोत्सव के दौरान करीब 500 लोगों की भीड़ थी.

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें