युवक की चाकू से गोदकर हत्या, मामूली कहासुनी के बाद वारदात को दिया अंजाम,बचाने आए पिता और भाई को भी मारे चाकू

ख़बर शेयर करें

मामूली विवाद में चाकू से गोदकर एक युवक की हत्या कर दी गई है मामला उत्तर प्रदेश के देवबंद के लबकरी गांव का हैं । बताया गया कि मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में संघर्ष हुआ था। इसके बाद युवक की हत्या की गई। जानकारी के अनुसार चाकू से गोदकर हत्या की गई है। सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंची है।

शुरुआत में मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद धीरे-धीरे बढ़ता गया और स्थिति तब बिगड़ गई जब दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे और धारदार हथियार निकल आए। इस दौरान चार लोगों ने अनस पर चाकू से कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  यहां पेड़ पर चढ़ा 16 फुट लंबा विशालकाय अजगर, 6 घंटे बाद रेस्क्यू, वनकर्मियों से छूटे पसीने-देखे-VIDEO

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल अनस को नगर के सरकारी अस्पताल ले गए। हालांकि, चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है।

लबकरी गांव निवासी अनस (19) मंगलवार शाम गली से गुजर रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसकी पड़ोसी से कहासुनी हो गई। उस समय तो मामला निपट गया। आरोप है कि कुछ देर बाद पड़ोसी अपने चार साथियों को साथ लेकर अनस के घर पहुंच गया और गालीगलौज करने लगा। विरोध करने पर उन्होंने अनस पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। साथ ही चाकू से भी वार किया। पेट व शरीर के अन्य हिस्सों में चाकू लगने से वह गिर गया। इसी दौरान उसका पिता और भाई बीच बचाव को आए। हमलावरों ने उन पर भी लाठी-डंडों से वार किए, जिसमें वह घायल हो गए। इसके बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: गुलदार का आतंक ,दुकान जा रहे 10 साल के मासूम पर किया हमला; बच्चे ने बमुश्किल बचाई जान,-देखे-VIDEO

परिजनों ने घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद अनस को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। बताया जा रहा है कि अनस का गली से गुजर रहे व्यक्ति के साथ कंधा टकरा गया था, जिसे लेकर उनके बीच कहासुनी हुई थी।

Advertisements
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: गुलदार का आतंक ,दुकान जा रहे 10 साल के मासूम पर किया हमला; बच्चे ने बमुश्किल बचाई जान,-देखे-VIDEO
Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें