उत्तराखंडः महिला पहुंची पति का बैंक में खाता बंद कराने लेकिन बैंक ने थमा दिया 2 लाख का चेक- जाने क्या है पूरा मामला

कहते है अगर आपने सही निर्णय लिया हो तो वह कभी न कभी फल देता है। ऐसा ही एक मामला उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़ से सामने आया है। जहां पांच महीने पहले एक महिला के पति की मौत हो गई। ऐसे में आगे खाते न चला पाने की असहमति से गरीब विधवा मृतक पति का खाता बंद कराने बैंक पहुंची।
तभी बैंक ने उन्हें दो लाख का चेक थमा दिया। जिसे पाकर महिला भावुक हो उठी। आइये जानते है क्या है पूरी खबर…जानकारी के अनुसार मुनस्यारी तहसील के रांथी गांव निवासी बलराम का विगत जून माह में निधन हो गया था। बलराम मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। पति की मौत के बाद उसकी पत्नी विमला देवी के आगे अपने दो छोटे-छोटे बच्चों की परवरिश की समस्या पैदा हो गई।
ऐसे में वह खुद मजदूरी करने लगी। पति की मृत्यु के बाद वह मेहनत मजदूरी कर बच्चों व खुद का भरण पोषण कर रही है।
मृतक बलराम का बैंक खाता भारतीय स्टेट बैंक मुनस्यारी शाखा में खाता था, जिसमें जमा रूपयेनहीं के बराबर था। ऐसे में आगे बैंक खाता न चला पाने की लाचारी पर पत्नी उसका खाता बंद कराने बैंक पहुंची। बैंक प्रबंधक बैक वरुण गुप्ता को बैंक खाता बंद कराने का प्रार्थना पत्र सौंपा। प्रार्थना पत्र देखने के बाद बैंक प्रबंधक वरुण गुप्ता ने जब बलराम के खाते को चेक किया तो पता चला कि उसने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा करवा रखा था।
प्रबंधक ने विमला देवी को यह बात बताई। इसके बाद अपने कार्यालय में ही उससे फार्म भरवाया और बीमा धनराशि दर्ज की।
आज विमला को दो लाख रुपये की बीमा राशि का चेक दिया गया तो उसे पाकर विमला देवी भावुक हो उठी। विमला ने कहा कि बैंक प्रबंधक सहित स्टाफ ने उसकी मदद कर उसे बीमा राशि दिलाई जो उसके परिवार के लिए वरदान से कम नहीं है। चेक मिलने के बाद उसने बैंक प्रबंधक सहित बैंक स्टाफ का आभार जताया।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग