उत्तराखंडः सात समुद्र पार युवती का पहाड़ी युवक पर आया दिल, उत्तराखंड आकर पहाड़ी संस्कृति में रचाई शादी
कहते हैं भगवान रिश्ता और जोड़ी ऊपर से बना कर भेजता है। ऐसा कम ही देखने को मिलता है, जब कोई दूसरे की संस्कृति और रीति-रिवाजों से प्रभावित हो। खबर उत्तराखंड के टिहरी से है जहां अमेरिका की एक डाक्टर को उत्तराखंड का युवक पसंद आ गया। फिर क्या था अमेरिकी युवती ने टिहरी के चंबा के एक युवक से हिंदू रीति-रिवाज के साथ शादी की। इसके बाद वे दोनों अमेरिका लौट गए। इस शादी के चर्चांए पूरे क्षेत्र में है।
जानकारी के अनुसार टिहरी जिले के चंबा ब्लाॅक के आराकोट निवासी विकास अमेरिका में एक होटल में मैनेजर के पद पर है। अमेरिका में मेडिकल की पढ़ाई कर रही फ्रेंचस्का के बीच दोस्ती हुई और उन्होंने जब घरवालों से शादी करने की बात की तो दोनों के घरवाले मान गये। इसके बाद 16 नवंबर को दोनों की शादी हो गई। अमेरिकी युवती फ्रेंचस्का की शादी टिहरी में चर्चा का विषय बनी है।
इससे पहले अमेरिकी युवती फ्रेंचस्का की शादी के लिए 14 नवंबर को फ्रेंचस्का अपने भाई-बहन और दोस्तों के साथ आराकोट पहुंची थी। इसके बाद 16 नवंबर को धूमधाम से विकास और फ्रेंचस्का की शादी हुई। शादी के बाद विकास और फ्रेंचस्का अमेरिका लौट गये हैं। विकास के पिता अलेल सिंह रावत ने बताया कि उनका बेटा पिछले छह साल से अमेरिका में नौकरी कर रहा है, वहीं पर उसकी मुलाकात फ्रेंचस्का से हुई। फ्रेंचस्का हिंदू वैदिक संस्कृति से काफी प्रभावित दिखी। वे दोनों एक दूसरे को पांच साल से जानते हैं। अब यहां हिंदू रीति-रिवाज में विवाह किया।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: 8 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी है, कल इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी
उत्तराखंड:इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी भीषण आग, मौके पर मची अफरा तफरी,स्कूटी की बैटरी में हुई शॉर्ट सर्किट-VIDEO
हल्द्वानी:शैमफोर्ड स्कूल में हिन्दी वाद-विवाद प्रतियोगिता “शब्द समागम” का सफल आयोजन
हल्द्वानी:हिंदू बनकर शादी करूंगा,मुस्लिम युवक ने हल्द्वानी में युवती को प्रेम जाल में फंसाया, धर्मांतरण का वादा कर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी में बेखौफ स्नैचर्स: मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग अम्मा के कान से झपटे सोने के झुमके, CCTV में कैद हुई वारदात-VIDEO