(भर्ती भर्ती) रेलवे में निकली बंपर भर्ती, देखें पात्रता अंतिम तिथि थी 26 जून

ख़बर शेयर करें

रेलवे में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है रेलवे बोर्ड ने कई पदों के लिए भारी संख्या में आवेदन मांगे हैं रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) ने पश्चिमी रेलवे ने ट्रेड अप्रेंटिस के मैकेनिक समेत कई पदों पर भर्ती (Railway Recruitment 2022) निकाली है इस भर्ती के माध्यम से फिटर, वेल्डर, कारपेंटर, टर्नर, पेंटर, मैकेनिक, इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर आदि के 3,612 पदों को भरा जाएगा। इन पदों पर भर्ती के इच्छुक और योग्य उम्मदीवार ऑफिशियल वेबसाइट rrc-wr.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन पहले ही शुरू हो चुके हैं और 26 जून 2022 तक उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि इन पदों पर भर्ती के लिए किसी तरह की कोई परीक्षा या इंटरव्यू नहीं देना होगा। केवल मेरिट के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
उम्मीदवारों के 10वीं के मार्क्स और आईटीआई में प्राप्त अंको के आधार पर सलेक्ट किया जाएगा।

शैक्षिक योग्यता

आवेदन करने के लिए यह आवश्यक है कि उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कम से कम 50 फीसदी अंको के साथ 10वीं की परीक्षा पास की हो। यदि टेक्निकल योग्यता की बात हो तो पद से संबंधित ट्रेड में नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट जो NCVT या SCVT द्वारा जारी किया गया होना चाहिए।

उम्र सीमा
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 15 वर्ष से कम और 24 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आयु की गिनती 27 जून 2022 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग को निर्देशानुसार उम्र सीमा में छूट दी जाएगी।

1-नोटिफिकेशन के दिन तक जिन उम्मीदवारों का आईटीआई रिजल्ट नहीं जारी हुआ है वे आवेदन नहीं कर सकता है।
2- आईटीआई में फेल उम्मीदवार भी आवेदन करने के योग्य नहीं हैं।
3- इंजीनियरिंग ग्रेजुएट और डिप्लोमा धारक उम्मीदवार इस अप्रेंटिस के लिए अप्लाई नहीं कर सकते हैं।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें