हल्द्वानी:नशे में टल्ली युवतियों का हंगामा मारपीट के साथ वाहनों का तोड़ा शीशा VIDEO VIRAL

हल्द्वानी: बनभूलपुरा थाना क्षेत्र से मामला सामने आया है जहां नशे में धुत युवतियों ने खूब हंगामा किया. सड़क किनारे खड़े ई-रिक्शे का शीशा तोड़ दिया. हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है पुलिस ने तीन महिलाओं के विरुद्ध प्राथमिकी कर जांच शुरू कर दी है.
शहर के ताज मस्जिद , नई बस्ती, बनभूलपुरा निवासी मो. सलीम ने पुलिस को बताया कि रविवार की रात पौने 12 बजे मोहल्ले में एक कार तेज रफ्तार आई और सड़क किनारे खड़े ई-रिक्शे को टक्कर मार दी.कार सवार एक युवक व तीन युवतियां नशे में धुत थे. तीनों ने कार से उतरकर गालीगलौज शुरू कर दी.इसके बाद धमकी देकर चली गई. कुछ देर बाद युवतियों के साथ दो अन्य महिला महिलाएं भी आईं और हंगामा किया और एक युवती ने ई-रिक्शा के शीशे में हाथ मारकर तोड़ दिया बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया युवतियां नशे में थीं सभी के विरुद्ध प्राथमिकी कर जांच शुरू कर दी है
.क्षेत्र के अन्य लोगों ने भी सामूहिक रूप से पुलिस को शिकायती पत्र सौंप महिलाओं पर आयेदिन माहौल खराब करने का आरोप लगाया है. महिलाओं का हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आसपास के लोग जब हंगामे का वीडियो बना रहे थे तब युवतियां वीडियो बनाने वालों से यह गाली गलौज कर रही थी फिलहाल पुलिस पूरे मामले में जांच शुरू कर दी है थाना प्रभारी नीरज भाकुनी का कहना है कि जल्द कार्रवाई की जाएगी.
नोट- वीडियो में अश्लील गाली गलौज होने के चलते वीडियो को लोड नहीं किया गया है,
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार