Seema Haider-Sachin:पाकिस्तानी सीमा हैदर व सचिन की प्रेम कहानी,दोनों की मुश्किलें बढ़ी ATS ले लिया हिरासत में नोएडा के बाद अब दिल्ली लेकर गई टीम

प्यार की खातिर पाकिस्तान से चार बच्चों संग नेपाल के रास्ते भारत आई सीमा हैदर और उसके भारतीय पति सचिन की मुश्किलें और बढ़ती नजर आ रही है . मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश एटीएस (एंटी टेरेरिस्ट स्क्वॉयड) सोमवार को अपने साथ ले गई। एटीएस सीमा हैदर, सचिन मीणा और सचिन के पिता नेत्रपाल से करीब 10 घंटे तक पूछताछ की और रात लगभग 10.30 बजे तीनों नोएडा से दिल्ली ले जाया गया है।
सीमा हैदर के बिना वीजा नेपाल के रास्ते भारत में आने पर 50 दिन तक रबूपुरा में रहने संबंध में गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने केंद्रीय व प्रदेश की कई एजेंसियों को पत्र लिखे थे। एटीएस शुरूआत से ही इस मामले पर नजर बनाए हुए थी। एटीएस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि सीमा हैदर प्यार की आड़ में जासूसी या किसी गलत इरादे से तो भारत में नहीं आई है।
एटीएस टीम सोमवार शाम रबूपुरा पहुंची और दरवाजा खुलवाने के बाद सचिन मीणा के घर में तीन-चार सदस्य प्रवेश कर गए। दो सदस्य गली की दोनों ओर गए। मगर गली में मौजूद लोगों व मीडियाकर्मियों को उन्होंने अपना परिचय देते हुए बाहर भेज दिया।
इसके बाद सभी सदस्य सचिन मीणा के घर पर चले गए। टीम पहले सीमा हैदर, सचिन और नेत्रपाल को घर की छत पर ले गई। यहां कुछ देर वार्तालाप के बाद एटीएस टीम छत से ही तीनों को दूसरे घर की छत पर पहुंची। इसके बाद दूसरे घर के जीने से उतरकर बराबर की पतली गली से निकलते हुए पीछे की ओर से तीनों को लेकर गाड़ी से रवाना हो गई। इसकी भनक काफी देर बाद लोगों व मीडियाकर्मियों को लगी। इसके बाद सचिन के घरवालों ने अपना दरवाजा नहीं खोला
उन्होंने मीडियाकर्मियों व ग्रामीणों से दूरी बनाये रखी।
हालांकि परिजन ने तीन दिन से सीमा हैदर से मुलाकात पर पाबंदी लगा रखी थी। तभी से ही सादा कपड़ों में पुलिसकर्मी भी सचिन मीणा की गली में लगातार निगरानी कर रहे थे। कुछ लोग इसे बलोच डाकुओं की धमकी के बाद सीमा हैदर की सुरक्षा से जोड़कर देख रहे हैं।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार