हल्द्वानी में वन विभाग ने आयोजित किया मीडिया कार्यशाला मीडिया ने रखी अपनी बात

हल्द्वानी। फॉरेस्ट ट्रेंनिंग इंस्टीट्यूट में शुक्रवार को तराई पूर्वी वन प्रभाग ने मानव वन्य जीव संघर्ष को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया. इस दौरान कार्यशाला में मौजूद मीडिया कर्मियों ने मानव वन्य जीव संघर्ष को लेकर विभिन्न बातें बताई. मीडिया और वन विभाग के बीच कैसे बेहतर कम्युनिकेशन बने इसको लेकर भी चर्चा हुई.
मुख्य वन संरक्षक कुमाऊं डॉ धीरज पांडे ने मानव वन्य जीव संघर्ष को लेकर हो रही रिपोर्टिंग को और बेहतर करने पर जोर दिया
कार्यशाला में इस बात पर चर्चा हुई कि मीडिया वन्यजीव संरक्षण में कैसे सकारात्मक भूमिका निभा सकता है।जानकारों ने वाइल्डलाइफ रिपोर्टिंग की गाइडलाइंस साझा कीं और मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं पर संतुलित और सकारात्मक रिपोर्टिंग का सुझाव दिया।
इस दौरान मुख्य वन संरक्षक कुमाऊं डॉ धीरज पांडे ने अपील की कि वन्यजीवों से संबंधित घटनाओं पर संवाद बनाए रखें और खबरों को संवेदनशीलता के साथ प्रसारित करें।
इस दौरान वन संरक्षक डॉ विनय भार्गव डीएफओ कुंदन कुमार, हिमांशु बागड़ी, एसडीओ अनिल जोशी रेंजर सीएस अधिकारी समेत कई मीडिया कर्मी मौजूद रहे।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे
रिश्ते हुए शर्मसार!भाई पर रेप का आरोप, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा,