Uttarakhand: संडे को ऑफिस का बहाना बना गर्लफ्रैंड के साथ घूमता मिला पति, अचानक पहुंच गई पत्नी हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा
उत्तराखंड में अजब गजब मामले सामने आ रहे हैं मामला इस बार हरिद्वार से सामने आया है जहां रविवार के दिन भी आफिस जाने का बहाना लेकर घर से निकला पति पार्क में गर्लफ्रेंड के साथ गुलछर्रे उडाता हुए रंगे हाथों पकड़ा गया.पत्नी अपनी पडोसन के साथ वजन कम करने के लिए घूमने पार्क पहुंची थी जहां उसे पति पेड के नीचे बैठा हुआ दिखा पहले तो पत्नी को यकीन नहीं हुआ लेकिन बाद में पत्नी ने अपने फोन से फोन किया और पति ने फोन उठाकर कहा कि वो अभी आफिस में है और बाद में बात करेगा.
इस पर पत्नी ने फोन काटा और चप्पल लेकर पति के सामने पहुंच गई पत्नी को देखकर पति सकपका गया और वहां से भागने की कोशिश करने लगा लेकिन तब तक पत्नी पति को कब्जे में ले चुकी थी और बाल पकडकर चप्पलों से पीटना शुरु कर दिया। वहीं पत्नी की पडोसन ने पति की गर्लफ्रेंड को पकड लिया। किसी तरह हाथ जोडकर प्रेमिका वहां से निकल गई, लेकिन पति को पत्नी ने नहीं छोड़ा और जमकर पिटाई कर दी
इतना ही नहीं पति की शर्ट भी फाड दी ये देखकर लोग भी जमा हो गए। किसी तरह पत्नी से पति को छुडाया गया और पति वहां से भाग गया। उधर, मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। मामला भेल के स्वर्ण जयंती पार्क क्षेत्र का बताया जा रहा है जोडा सुभाष नगर का रहने वाला बताया जा रहा है जबकि पति सिडकुल की एक कंपनी में काम करता है फिलहाल घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



अल्मोड़ा में बंदर का शिकार करने पेड़ पर चढ़ा गुलदार, आफत में फंसी तेंदुए की जान, 20 मिनट तक दोनों के बीच चली ‘शह-मात’ की जंग-देखे VIDEO
Nainital News:गुप्तेश्वर मंदिर के महंत का शव फंदे से लटका मिला, हत्या की आशंका,एक दिन पहले करंट से मछली मारने वालों को लगाई थी फटकार
हल्द्वानी के लक्ष्य रायचंदानी बने भारत अंडर-19 टीम के उपकप्तान, श्रीलंका दौरे के लिए चयन,हल्द्वानी में जश्न
सोना चांदी में बड़ी गिरावट ,सस्ता हुआ सोना, चांदी भी टूटी; जानें आज के लेटेस्ट रेट,जाने कारण
Nainital News: युवक की जंगल में जली मिली लाश, परिजनों को हत्या की आशंका,