अल्मोड़ा:गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान में पूर्व सांसद इला पंत ने किया मूर्ति का लोकार्पण,जयंती पर भावपूर्ण किया स्मरण

ख़बर शेयर करें

अल्मोड़ा:भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती के मौके पर प्रदेश भर में कार्यक्रम आयोजित किये गये और उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी.मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर भावपूर्ण स्मरण किया है। वहीं पूर्व नैनीताल सांसद और भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की बहू इला पंत ने अल्मोड़ा स्थित पं. गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान कोसी कटारमल में भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की मूर्ति का अनावरण किया. इस मौके पर पूर्व सांसद इला पंत व पूर्व रक्षा मंत्री के सी पंत के पुत्र सुनील पंत के साथ-साथ गोविंद बल्लभ पंत जयंती के मुख्य संयोजक गोपाल रावत व संस्थान के लोग मौजूद रहे .

इला पंत ने पं. गोविंद बल्लभ पंत के मूर्ति का अनावरण करते हुए उनको श्रद्धा समर्पित किया इस दौरान उन्होंने कहा कि देश की आजादी के महानायक रहे भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी के योगदान को भुलाए नहीं जा सकता. उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री रहते हुए एक कुशल प्रशासक के तौर पर जाने जाते थे.देश को नई दिशा देने के साथ ही कुली बेगार प्रथा तथा जमींदारी उन्मूलन के लिए निर्णायक संघर्ष कर समाज में व्याप्त बुराईयों को दूर करने में अहम भूमिका निभाई .वहीं गोविन्द बल्लभ पंत पार्क अल्मोड़ा में जिलाधिकारी विनीत तोमर, विधायक मनोज तिवारी और नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने पंडित गोविंद बल्लभ पंत की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीं, उनके जन्म स्थान खूंट गांव में सांसद अजय टम्टा ने उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि आज़ाद भारत के संयुक्त प्रांत के मुख्यमंत्री के रूप में हो या भारत के गृह मंत्री के रूप में हो, उन्होंने देश को आगे बढ़ाने का कार्य किया।

Advertisements
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें