CBSE Board Result Update: इस वेबसाइट पर चेक करें रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें मार्कशीट

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

CBSE Board Term 2 Result 2022: सीबीएसई बोर्ड के 10वीं 12वीं के स्टूडेंट्स अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं. रिजल्ट बोर्ड की तरफ से बहुत जल्द ही जारी किया जाएगा. सीबीएसई बोर्ड हर बार की तरह इस बार भी रिजल्ट की तारीख बिना बताए ही रिजल्ट जारी कर सकता है. इसलिए स्टूडेंटस बोर्ड की वेबसाइट पर नजर बनाए रखें और बोर्ड द्वारा अपलोड किए गए सभी नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें. बोर्ड CBSE Board 10th 12th Result 2022 का रिजल्ट आधिकारिक वेबासइट्स cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर जारी किया जाएगा।

सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को सबसे पहले सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाना होगा.
वेबसाइट के होमपेज पर आपको 10वीं 12वीं रिजल्ट चेक करने के लिंक मिलेंगे.
अब आपको जिस क्लास का रिजल्ट चेक करना है उसपर क्लिक करें.

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया 'गरबा फेस्ट'


क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जाएगा. यहां आपको मांगी गईं जरूरी डिटेल्स रोल नंबर और जन्मतिथि डालकर सबमिट कर देना है.
सबमिट करते ही आपका रिजल्ट आपके सामने स्क्रीन पर होगा।

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि सूत्रों के अनुसार, सीबीएसई कक्षा 10 परीक्षा 2022 के लिए मूल्यांकन प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है वहीं परिणाम की तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी। सीबीएसई कक्षा 10, 12 के परिणाम एक बार जारी होने के बाद, वेबसाइट cbse.gov.in, और cbresults.nic.in पर उपलब्ध होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया 'गरबा फेस्ट'

26 अप्रैल से 15 जून तक आयोजित सीबीएसई 10वीं, 12वीं टर्म 2 परीक्षा 2022 के लिए 35 लाख से अधिक छात्र उपस्थित हुए. कुल 21 लाख छात्रों ने अपनी कक्षा 10 की परीक्षा दी, जबकि 14 लाख छात्र 12वीं की परीक्षा 2022 में शामिल हुए. छात्रों को कक्षा 10, 12 की परीक्षा पास करने के लिए न्यूनतम 30 प्रतिशत अंक लाने होंगे।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें