महाकुंभ जा रही बस और स्कॉर्पियो की टक्कर, चार लोगों की मौत, दो घायल

प्रयागराज जा रही बस और स्कॉर्पियो की गुरुवार टक्कर हो गई। इस हादसे की वजह स्कॉर्पियो की तेज रफ़्तार थी। बताया जा रहा है कि, स्कॉर्पियो में सात यात्री बैठे थे। एक्सीडेंट में चार लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
हादसा मध्य प्रदेश के भिंड में हुआ है। एक्सीडेंट के बाद बस ड्राइवर फरार हो गया। घायलों का संजय गांधी अस्पताल में इलाज जारी है। हादसा उस समय हुआ जब स्कॉर्पियो ने प्रयागराज जा रही बस को पीछे से टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि, तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि एक महिला को अस्पताल में मृत घोषित किया गया है। स्कॉर्पियो के आगे का हिस्सा भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे