(गजब)कोर्ट परिसर में शादी,शादी के बाद सीधे जेल गया दूल्हा, ससुराल गई दुल्हन,चर्चा में अनोखी शादी
जेल में बंद एक बंदी ने अपनी युवती से कचहरी परिसर स्थित मंदिर परिसर में शादी रचायी। मामला बिहार के सिवान जनपद के गोरिया कोठी थाना क्षेत्र का है शादी रचाने वाला बंदी गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के दुधरा निवासी हरेराम सिंह है, जबकि प्रेमिका युवती उसी थाना क्षेत्र की रहनेवाली बताइए गई है। शादी में दोनों के परिजन के अलावे, अधिवक्ता व पुलिस साक्षी के तौर पर मौजूद रहे। वहीं, इस तरह की घटना देखकर हैरत में पड़े लोग भी काफी देर तक संपन्न हो रही इस शादी में जमे रहे।
शादी के बाद बंदी हरेराम सिंह एक बार फिर स्थानीय मंडलकारा में भेज दिया गया।
बताया गया कि हरेराम सिंह व युवती दोनों एक – दूसरे से प्रेम करते थे। लेकिन परिजन इस प्रेम से नाखुश थे। जब दोनों साथ रहने का फैसला किये तो परिजन ने हरेराम सिंह के खिलाफ जबरन लड़की के भगाने का मामला दर्ज करा दिए।
पुलिस न त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को बरामद कर लिया और एफआईआर के आरोपित हरेराम सिंह को जेल भेज दिया। मामला न्यायालय में चल रहा था। इधर सोमवार को बंदी हरेराम सिंह ने प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी कमलेश कुमार सिंह के कोर्ट में सुनवाई के लिए पहुंचा था।।
बताया गया कि सुनवाई के लिए कोर्ट में पेश होने के बाद न्यायाधीश ने दोनों ही पक्षों के वकीलों की दलील को सुनी। दोनों पक्षों की सहमति होने के कारण प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी ने आदेश दिया कि उनकी रजामंदी से ही शादी करा दी जाए। इस आदेश के बाद बंदी को मंदिर में लाया गया, जहां युवती पहले से ही मौजूद थी।
एक घंटे के अंदर दोनों की शादी हिन्दू रीति रिवाज के साथ संपन्न करा दी गयी और न्यायालय को भी इसकी सूचना दी गयी। इसके बाद युवक को पुन जेल भेज दिया गया। इस तरह की शादी की चर्चा दिनभर कोर्ट परिसर व शहर में होती रही। ।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में बड़ा हादसा टला, बेसमेंट की खुदाई के बाद दरकी सुरक्षा दीवार; ऊपर से गुजर रही 33 KV हाईटेंशन लाइन, मलबे में तब्दील हो सकती है इमारत-VIDEO
अल्मोड़ा में सड़क हादसा: खाई में गिरी अल्टो कार, कांग्रेस नेता सहित 4 लोगों की मौके पर ही मौत; 2 गंभीर घायल-VIDEO
उत्तराखंड: चलती बोलेरो पर बोल्डर गिरा, एक पर्यटक की मौत दो घायल गाड़ी को काटकर निकला शव, मंदिर जा रहे थे दर्शन करने-VIDEO
उत्तराखंड मौसम: पिथौरागढ़-बागेश्वर में भारी बारिश, देहरादून से नैनीताल तक जानें अपने जिले का हाल, IMD ने जारी किया 29 जून का बड़ा पूर्वानुमान अलर्ट जारी
हल्द्वानी पुलिस की बड़ी करवाई; 8 अवैध तमंचे और 10 जिंदा कारतूस के साथ अंतर-जनपदीय तस्कर गिरफ्तार,-VIDEO