कार पर काल बनकर पलटा कंटेनर, दबने से 6 लोगों की मौके पर मौत, ओवरटेक के चक्कर में हुआ हादसा-देखे..VIDEO

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

बुधवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक ट्रक ट्रेलर कार के ऊपर पलट गया। कार में सवार सभी लोग दब गए। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। दबी हुई कार को हटवाकर दबे हुए लोगों को बाहर निकाला। इस हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया।

Ad

मामला राजस्थान के बीकानेर का है जहां देशनोक के पास हादसा हुआ है। ट्रेलर बीकानेर की तरफ आ रहा था तो वहीं कार बीकानेर से नोखा की तरफ जा रही थी। इसी दौरान ट्रेलर अनियंत्रित होकर कार के उपर पलट गया। कार के अंदर बैठे सभी 6 लोग दब गए, जिससे सभी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ओवरटेक करने के चक्कर में यह हादसा हुआ है। फिलहाल मृतकों की शिनाख्त नहीं हुई है और मृतकों के शव पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं।

इससे कार में सवार सभी 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. ये सभी एक ही कुनबे के बताए जा रहे हैं. ये लोग शादी समारोह में शामिल होकर वापस अपने घर लौट रहे थे. हादसे के वहां जबर्दस्त जाम लग गया. पुलिस और प्रशासन के आलाधिकारी वहां पहुंचे और हालात को संभाला.

पुलिस के अनुसार यह दर्दनाक हादसा आधी रात को करीब ढाई बजे हुआ. उस समय एक कार देशनोक से नोखा जा रही थी. कार में छह लोग सवार थे. ये लोग देशनोक में किसी शादी समारोह में शामिल होने आए थे. उसके बाद देर रात को वापस नोखा जा रहे थे. उसी दौरान देशनोक ओवरब्रिज पर इस कार के साथ-साथ चल रहा डंपर उस पर पलट गया. इससे कार बुरी तरह से पिचक गई और उसमें सवार लोग दब गए.

पुलिस अधीक्षक समेत अन्य आलाधिकारी पहुंचे
हादसे के कारण ओवरब्रिज पर जाम लग गया. इसकी सूचना मिलते ही देशनोक थाना पुलिस और पुलिस अधीक्षक समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने कड़ी मशक्कत कार में डंपर को कार के ऊपर से हटवाया. बाद में दबे लोगों को बाहर निकाला. लेकिन तब तक कार सवार सभी लोगों की मौत हो चुकी थी. पुलिस ने शवों को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है.

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें