सोना हुआ सस्ता, चांदी भी हुई नरम, जानिए ताजा भाव

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

दिल्ली: अगर आप सोना चांदी खरीदना चाहते हैं तो अच्छी खबर है भारतीय बाजारों में सोना चांदी पिछले कई दिनों से धीरे-धीरे कमजोर हो रहा है बाजारों में भी सोने की कीमतों में कमजोरी रही। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 491 रुपए की गिरावट के साथ 45,735 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं चांदी 724 रुपए लुढकर 61,541 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।

Ad

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,786 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी 23.60 डॉलर प्रति औंस पर करीब अपरिवर्तित रही।
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट हुई है । 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 46660 रुपए है जबकि 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 42740 रुपए है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें