जम्मू-कश्मीर : माता वैष्णो देवी दरबार भगदड़, 12 श्रद्धालुओं की मौत 20 से अधिक घायल राहत-बचाव जारी
जम्मू- माता वैष्णो देवी के दरबार से दुखद समाचार सामने आया है जहां बगड़ में कई लोगों की जान गई है जबकि कई लोग घायल हुए हैं घायलों का इलाज चल रहा है बताया जा रहा है कि नए साल के शुभागमन के मौके पर माता वैष्णो देवी भवन में अर्धरात्रि बाद अचानक भगदड़ मच गई. इस हादसे में अबतक 12 लोगों की मौत हो चुकी है.
मरने वालो में दो महिलाएं भी शामिल हैं. वहीं, 20 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं. राहत और बचाव कार्य जारी है. भगदड़ की घटना के बाद कटरा में माता वैष्णो देवी भवन में रजिस्ट्रेशन फिर से शुरू हो गया है. केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने कहा है कि मैं माता वैष्णो देवी तीर्थ पर त्रासदी से उत्पन्न स्थिति का जायज़ा लेने के लिए तुरंत कटरा जा रहा हूं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने ट्वीट कर दुख जताया है. उन्होंने लिखा कि माता वैष्णो देवी भवन में मची भगदड़ में हुई जनहानि से अत्यंत दुखी हूं. शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएं हैं. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में ऑनलाइन धोखाधड़ी शातिर अपराधियों में करीब ढाई लाख रुपये का लगाया चूना- आप भी रहे सावधान
हल्द्वानी में सनसनी, किशोरी बनी मां: पेट दर्द होने पर अस्पताल ले गए परिजन, 16 साल की किशोरी ने बच्चे को दिया जन्म; आरोपी पड़ोसी भी नाबालिग
हल्द्वानी:पारिवारिक कलह ने ली दो जिंदगियां: काठगोदाम में 6 माह की गर्भवती महिला ने फंदे से लटककर दी जान , ढाई साल की बच्ची के सिर से उठा मां का साया
दर्दनाक हादसा: रेलवे ट्रैक पर कान में ‘लीड’ लगाकर चल रहा था छात्र, ट्रेन की चपेट में आने से मौत, देहरादून ट्रेन से हुआ हादसा
लालकुआं व्यापार मंडल चुनाव: दीवान सिंह बिष्ट की ‘हैट्रिक’, नरेश चौधरी को भारी मतों से हराकर तीसरी बार बने अध्यक्ष