Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी के दामों में गिरावट जानें ताजा रेट

सोने और चांदी के दामों में शुक्रवार को दूसरे दिन भी गिरावट दर्ज की गई है.सोना शुक्रवार को 180 रुपये सस्ता हो गया गिरावट के साथ सोना (Gold price) शुक्रवार को सुबह 51,715 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था. वहीं चांदी की कीमतों में भी आज नरमी देखी जा रही है. चांदी 101 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट के साथ 66,664 रुपये किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है।
सोने-चांदी के रेट्स में रोजाना बदलाव आता है. हर रोज सुबह और शाम, सोने-चांदी के दाम जारी किए जाते हैं . 999 शुद्धता का सोना 66074 रुपये में बिक रहा है. 995 शुद्धता वाला दस ग्राम सोना 51423 रुपये में बिक रहा है, जबकि 916 प्योरिटी वाला गोल्ड 47293 रुपये में मिल रहा.
ऐसे की जाती है शुद्धता की पहचान
ज्वेलरी की शुद्धता मापने का एक तरीके होता है. इसमें हॉलमार्क से जुड़े कई तरह के निशान पाए जाते हैं, इन निशानों के माध्यम से ज्वेलरी की शुद्धता पहचाना जा सकता है. इसमें 24 कैरेट तक का पैमाना होता है. 22 कैरेट की ज्वेलरी पर 916 लिखा होता है. जबकि 21 कैरेट की ज्वेलरी पर 875 और 18 कैरेट की ज्वेलरी पर 750 लिखा होता है. इसके अलावा 14 कैरेट की ज्वेलरी पर 585 लिखा होता है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार