पीलीभीत में पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार,उत्तराखंड के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, कई घायल
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में भीषण सड़क हादसा हुआ है. एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ जा टकराकर खाई में जा गिरी. इस हादसे में कुल 11 लोग सवार थे, जिसमें से 5 लोगों की मौत हो गई है और 5 गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. हादसे के बाद घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया.
जानकारी के मुताबिक, कार में सवार लोग एक शादी समारोह से वापस आ रहे थे. सभी कार सवार उत्तराखंड के रहने वाले थे. हादसे की जानकारी के बाद पीलीभीत के न्यूरिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कार को खाई से बाहर निकाला गया. इस दौरान जेसीबी की भी मदद लेनी पड़ी.
मृतक और घायल सभी लोग उत्तराखंड के खटीमा जिले के रहने वाले हैं बताया जा रहा है कि जमौर गांव की रहने वाली हुस्ना बी की शादी पीलीभीत के शहर कोतवाली क्षेत्र के चंदोई गांव निवासी अनवर अहमद के साथ हुई थी. बुधवार को निकाह के बाद गुरुवार को वालीमे की दावत रखी गई थी. कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उत्तराखंड से दुल्हन पक्ष के लोग भी पीलीभीत आए थे. गुरुवार रात करीब 10 बजे कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वधू पक्ष के लोग अर्टिगा कार में सवार होकर घर लौट रहे थे.
मृतकों के नाम शरीफ अहमद (50) पुत्र नन्हें निवासी कस्बा खटीमा गोटिया, खटीमा उत्तराखंड
बाबुद्दीन (60) निवासी बांसखेड़ा थाना अमरिया, जनपद पीलीभीत
मुन्नी (65) पत्नी नजीर अहमद निवासी कस्बा खटीमा गोटिया, खटीमा उत्तराखंड
कार ड्राइवर (35)-पुलिस शिनाख्त में लगी है.
राकिब (10) पुत्र मो. अहमद निवासी खटीमा गोटिया, खटीमा उत्तराखंड
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



अल्मोड़ा में बंदर का शिकार करने पेड़ पर चढ़ा गुलदार, आफत में फंसी तेंदुए की जान, 20 मिनट तक दोनों के बीच चली ‘शह-मात’ की जंग-देखे VIDEO
Nainital News:गुप्तेश्वर मंदिर के महंत का शव फंदे से लटका मिला, हत्या की आशंका,एक दिन पहले करंट से मछली मारने वालों को लगाई थी फटकार
हल्द्वानी के लक्ष्य रायचंदानी बने भारत अंडर-19 टीम के उपकप्तान, श्रीलंका दौरे के लिए चयन,हल्द्वानी में जश्न
सोना चांदी में बड़ी गिरावट ,सस्ता हुआ सोना, चांदी भी टूटी; जानें आज के लेटेस्ट रेट,जाने कारण
Nainital News: युवक की जंगल में जली मिली लाश, परिजनों को हत्या की आशंका,