नागिन ने ली अपने नाग की मौत का बदला,कहानी जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

फिल्मों में आपने देखा होगा कि नागिन अपने नाग की मौत का बदला कैसे लेती है ।उत्तर प्रदेश में बीतें दिनो ऐसा ही मामला सामने आया है जहां और नागिन अपने नाग की मौत का बदला युवक की मौत से लिया है ।
यूपी के जिले महोबा से एक अलग ही कहानी सामने आ रही है। सावन महीने में युवक के द्वारा एक नाग की हत्या करने के बाद उससे नागिन ने बदला लिया और उसको मौत की नींद सुला दिया।
ऐसा कहा जाता है कि नाग देवता भोलेनाथ के गले का हार है और उनके हार को गांव के ही एक युवक ने मार दिया था। लोगों को इस घटना को लेकर यकीन तो नहीं होगा लेकिन ग्रामीणों के अनुसार ऐसा ही हुआ है। नागिन ने अपने नाग की मौत का बदला लेने के लिए युवक को शिकार बनाया।
युवक ने नाग की डंडे से बेरहमी से की पिटाई
दरअसल यह मामला शहर के सलारपुर गांव का है। यहां के रहने वाला रमेश राजपूत के घर में सावन के पावन महीने में नाग नागिन को जोड़ा आया हुआ था। लेकिन दोनों को देखने के बाद रमेश की पत्नी ने पड़ोसी के घर आकर मदद की गुहार लगाई थी। जिसके बाद प्रदीप कुमार नाम के व्यक्ति ने रमेश के घर जाकर नाग को डंडे से इतना मारा कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार ऐसा बताया जा रहा है कि इसी वजह से आक्रोशित नागिन ने नाग की मौत का बदला लेने के लिए प्रदीप के घर जाकर हमला किया।
युवक को हो गया था कुछ अनहोनी का एहसास
तो वहीं दूसरी ओर बेटे की मौत पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। नाग की मौत का बदला लेने के बाद नागिन गांव में दिखाई नहीं दी और जंगलों में गायब हो गई। लेकिन इस घटना से गांव में नागिन को लेकर दहशत का माहौल है। मृतक के परिजनों के अनुसार प्रदीप कुमार जब नाग को मारकर आया तो उसे इस बात का एहसास हो गया था कि उससे कुछ भूल हो गई है।
उसने अपने घरवालों को कहा भी था कि मुझसे गलत काम हुआ और हो सकता है इसका परिणाम भुगतना पड़े। युवक जब सो रहा था तो नागिन आई और उसे डस लिया और मौके पर ही युवक ने दम तोड़ दिया।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे