उत्तराखंड-चार बाइके बनी आग का गोला मिनटों में आंखों के सामने जलकर हुई खाक–देखे(VIDEO)

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के हरिद्वार में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक साथ चार बाइकों में आग लग गई। दरअसल हरिद्वार ओम पुल के पास अलकनंदा वाली रोड पर कावड़ियों की बाइक में अचानक आग लग गई। जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई, बता दें कि कावड़ियों की चार बाइक एक साथ खड़ी थी अचानक एक बाइक में आग लगी और तीन बाइक उसकी चपेट में आ गई और देखते देखते तीनो बाइक भी आग में जल कर राख हो गई। बाइकों की जलने की वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रही है।


हरिद्वार चंडी घाट पुल से चीला शक्ति नहर होते हुए ऋषिकेश आ रही कावड़िया की एक बाइक में गंगा भोगपुर के पास अचानक आग लग गई आग की चपेट में तीन और भाई के भी आ गए जो जलकर खाक हो गई किसी तरह कांवड़ियां ने बाइक से कूद कर अपनी जान बचाई। बाइक में आग लगने के बाद कांवड़ियां फिलहाल नीलकंठ महादेव के दर्शनों के लिए रवाना हो गया है। बाइक में आग लगने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। प्रगति टीवी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

यह भी पढ़ें 👉  शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी-2026 आयोजित

जानकारी के मुताबिक रविवार की सुबह नीलकंठ महादेव का जलाभिषेक करने के लिए कुछ कावड़ियों का दल हरिद्वार चंडी घाट से चीला शक्ति नहर होते हुए ऋषिकेश के लिए निकला। गंगा भोगपुर के पास अचानक कावड़ियों की एक बाइक में अचानक आग लग गई। बाइक से धुआं उठा तो कांवड़ियां ने किसी तरह कूद कर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते बाइक में आग धू धू कर जलने लगी। लपटें उठी तो हर कोई भयभीत होता हुआ भी नजर आया। कुछ देर तक इंतजार करने के बाद कावड़िया अपने साथियों के साथ नीलकंठ महादेव का जलाभिषेक करने के लिए चला गया। फिलहाल जलती हुई बाइक गंगा भोगपुर में चीला शक्ति नहर के किनारे खड़ी है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी-2026 आयोजित
Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें