नैनीताल:इस गांव के 70 परिवार के लिए खतरा बना बोल्डर, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

नैनीताल:ज्योलीकोट चोपड़ा गांव के 70 परिवार डर के साये में जी रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए मामले के बारे में आपकों बताए तो पिछले साल अक्टूबर में आई आपदा चोपड़ा में वचनढूंगा की चट्टान टूट गई। जिला मुख्यालय से महज 20 किमी दूर स्थित चोपड़ा गांव के लोगों के इस संबंध में जिला प्रशासन से लेकर तमाम विभाग के चक्कर लगाए लेकिन उन्हें राहत नहीं मिली। जब मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो राहत मिलने की किरण दिखाई दे रही है।
दरअसल आरजे पंकज जीना चोपड़ा गांव के रहने वाले हैं। उन्हें सोशल मीडिया पर करीब 10 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। अपने गांव के दर्द को लेकर उन्होंने एक वीडियो जारी किया था। उसके बाद उनके फैंस ने वीडियो को शेयर किया तो मामले की गंभीरता जिला प्रशासन को भी हुई। डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने निरीक्षण और जांच कर रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए हैं।
चोपड़ा गांव में 70 परिवार रहते हैं। चट्टानों के खिसकने से ग्रामीणों के मकानों के खिसकने का भय बना हुआ है। पिछले साल अक्तूबर में आई आपदा के बाद ग्रामीण से समस्या को दूर करने के लिए गुहार लगा रहे हैं लेकिन उन्हें राहत नहीं मिली और मॉनसून ने डर के साए में जीने के लिए मजबूर कर दिया। अब डीएम ने आदेश जारी किए हैं। देखना होगा कि कितनी जल्दी ग्रामीणों को राहत मिलती है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO