भीषण सड़क हादसा…महिला दरोगा की मौत, पति की हालत गंभीर

दर्दनाक सड़क हादसे में महिला दरोगा की मौत हुई है जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हुआ है बताया जा रहा है कि बुधवार की रात मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें डबल डेकर बस ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। कार में सवार महिला दरोगा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनके पति को गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक महिला यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थी और वो नोएडा से आगरा की ओर जा रहे थे तभी यह दुर्घटना हो गई।
जानकारी के मुताबिक मांट थाना इलाके के अंतर्गत देर रात करीब नोएडा से लखनऊ जाने वाली एक डबल डेकर बस ने यमुना एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन 100 के पास स्विफ्ट कार को टक्कर मार दी। कार में 6/71 नेहरु नगर दिल्ली निवासी रोबिन पुत्र वशिष्ठ नारायण अपनी पत्नी नेहा शुक्ला के साथ सवार थे। हादसे के बाद दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार में फंसे दोनों लोगों को बाहर निकाला। रोबिन का गंभीर हालत में उपचार जारी है।
पुलिस ने बताया मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाली महिला मृतक महिला दारोगा नेहा शुक्ला पुत्री स्व. फूल चन्द्र शुक्ला मूल रूप से बांदा जिले के गांव जमालपुर थाना देहात कोतवाली की रहने वाली हैं। नेहा शुक्ला 2022 में उत्तर प्रदेश पुलिस में दारोगा के पद पर भर्ती हुई।
पुलिस के मुताबिक मृत नेहा शुक्ला की वर्तमान तैनाती जनपद प्रयागराज के थाना नैनी में थी। वह बुधवार को अपने पति रोबिन के साथ शिफ्ट कार से देर दिल्ली से यमुना एक्सप्रेस-वे से आगरा की ओर जा रही थी। मांट थाना प्रभारी ने बताया बस में कुल 18 सवारी बैठी थी, जिनमें से दो घायल हुई हैं।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे
रिश्ते हुए शर्मसार!भाई पर रेप का आरोप, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा,