Uttarkhand:गले में पहनने वाला धागा बना मौत का कारण,जाने पूरा मामला

गले में पहनने वाला नायनॉल का धागा मौत का कारण बना है देहरादून के पटेल नगर कोतवाली क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर में एमडीडीए फ्लैट्स के सामने एक स्कूटी अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर जा टकराई. जिसमें स्कूटी सवार युवक बुरी तरह से घायल हो गया. हादसे की सूचना पर मौके पर पुलिस ने घायल युवक को प्राइवेट एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.वहीं, पुलिस की मानें तो प्रथम दृष्टया के युवक की मौत सड़क हादसे से नहीं बल्कि, गले में पहने हुए नायलॉन के काले धागे की वजह से हुई है. जो हादसे के दौरान कहीं फंस गया और उससे श्वास नली कट गई. जिससे अत्यधिक खून बहा और उसकी मौत हो गई.
देहरादून सहगल उम्र 42 वर्ष पुत्र किशन लाल सहगल निवासी शक्ति विहार माजरा अपनी स्कूटी से मोहब्बेवाला से आईएसबीटी की तरफ आ रहा था, ट्रांसपोर्ट नगर के पास MDDA फ्लैट्स के सामने उसकी स्कूटी अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर डिवाइडर से टकरा गई, जिसमे स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसको प्राइवेट एंबुलेंस के माध्यम से प्रकाश दीप अस्पताल माजरा देहरादून ले जाया गयाl जहाँ उपचार के दौरान उक्त व्यक्ति अभिषेक सहगल की मृत्यु हो गई।
एसएसपी देहरादून, एसपी सिटी व क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा अस्पताल में पहुंचकर युवक का उपचार करने वाले डॉक्टर से वार्ता कर म्रत्यु के कारणों की जानकारी ली गयी। प्राथमिक जांच में अभिषेक सहगल द्वारा गले में पहने हुए नायलॉन के काले धागे के एक्सीडेंट के समय कही फसने तथा उससे मृतक अभिषेक की श्वास नली कटना तथा उससे अत्यधिक रक्त बहने के कारण म्रत्यु होना प्रकाश में आया है। चिकित्सकों द्वारा भी नायलॉन के धागे से श्वास नली कटने की पुष्टि की गई तथा नायलॉन का धागा घाव में अंदर फॅसा होना बतायाl पुलिस द्वारा परिजनों को सूचना देने के उपरांत पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई l
जांच के दौरान स्कूटी के डिवाइडर से टकराने का सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को मिला है. मौके पर क्षतिग्रस्त स्कूटी और चश्मदीद गवाहों ने भी घटना के बारे में पुष्टि की है. युवक डिलीवरी ब्वॉय का काम करता था
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार