उत्तराखंड: मंडप में चल रही थी शादी, पुलिस ने देखा तो उड़ गए होश.जाने फिर क्या हुआ

इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है जगह-जगह धूमधाम से शादी देखी जा रही है. उत्तराखंड के बागेश्वर जनपद में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक नाबालिग दुल्हन की 21 वर्ष से कम उम्र के युवक के साथ शादी हो रही थी. पुलिस ने मामले को गंभीरता देखते हुए शादी को रुकवा दिया.
एसपी बागेश्वर चंद्रशेखर घोड़के के मुताबिक सूचना प्राप्त हुई कि कांडा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक नाबालिग लड़की की शादी चल रही है. सूचना पर महिला हेल्पलाइन व एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट द्वारा छापामारी की गई तो एक घर में शादी चल रही थी. बारात लड़की के घर पहुंची हुई थी. जहां मामले को गंभीरता को देखते हुए शादी को रुकवा कर जब जांच पड़ताल और आधार कार्ड के अनुसार की जांच की गई तो दुल्हन की उम्र 18 वर्ष से कम पाई गई जबकि दूल्हे की उम्र 21 वर्ष से कम थी. नाबालिग की शादी की सूचना सीडब्लूसी और वन स्टॉप सेंटर को दी गई जहां मौके पर पहुंची सीडब्ल्यूसी की टीम ने दुल्हन और दूल्हे के परिजनों की काउंसलिंग कराई जिसके बाद परिवार वालों ने बताया कि कानून के जानकारी के अभाव में उन्होंने नाबालिकों की शादी तय कर दी.
भविष्य में इस तरह का पुनरावृत्ति नहीं करेंगे परिवार वालों ने लिखित में आश्वासन दिया की लड़की की उम्र 18 वर्ष से अधिक और लड़के की उम्र 21 साल से अधिक होने के बाद ही दोनों के शादी की जाएगी.
बागेश्वर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नाबालिकों के शादी संबंधी या महिला उत्पीड़न संबंधी किसी तरह की कोई शिकायत हो तो डायल 112 या महिला हेल्पलाइन 1090 या 1098 के अलावा उत्तराखंड पुलिस का गौरा शक्ति एप पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे
रिश्ते हुए शर्मसार!भाई पर रेप का आरोप, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा,