हल्द्वानी में शोरूम से तीन स्कूटी चोरी नकाबपोश शातिर चोर सीसीटीवी में कैद
हल्द्वानी के रामपुर रोड स्थित एक स्कूटी शोरूम से तीन एक्टिवा स्कूटी और स्पेयर पार्ट्स की चोरी का मामला सामने आया है। शोरूम स्वामी के तहरीर पर पुलिस में पूरे मामले में मुकदमा दर्ज किया है।देर रात शोरूम से स्कूटी चोरते हुए अज्ञात चोर सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया है।
रुद्रपुर गल्ला मंडी निवासी राजेश बंसल ने बताया कि उनका श्री बालाजी मोटर्स शोरूम हल्द्वानी रामपुर रोड में स्थित है। शोरूम में आठ कर्मी काम करते हैं। जब वह स्टाफ के साथ स्टाक मिलान कर रहे थे। तब तीन एक्टिवा स्कूटी और कुछ स्पेयर पार्ट्स गायब मिले। इसके बाद उन्होंने सीसीटीवी फुटेज चेक किए। जिसमें चोरी की वारदात सीसीटीवी फुटेज में देखने को मिली।जिसमें एक अज्ञात व्यक्ति मुंह पर कपड़ा बांधकर शोरूम का गेट चाबी से खोलते हुए अंदर जाता दिखाई दे रहा है। शोरूम स्वामी बंसल के अनुसार इसी अज्ञात व्यक्ति ने तीनों स्कूटी व स्पेयर पार्ट्स की चोरी की है। पीड़ित ने कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर देकर में चोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। हल्द्वानी कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से आरोपित की तलाश की जा रही है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: भारी बारिश की चेतावनी इन जिलों के स्कूलों की छुट्टी, जाने अपने जिले का मौसम का हाल..
शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी-2026 आयोजित
नैनीताल-हल्द्वानी हाईवे पर टूटा पहाड़, सड़क हुई बंद-देखें-VIDEO
हल्द्वानी:गरीबों के थाली में मिलावट,सरकारी राशन के गोदामों पर छापा, चावल के 2 सैंपल फेल; DM के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई-VIDEO