आरटीओ चालान के नाम पर साइबर अटैक, हल्द्वानी में कारोबारी के साथ हुई 23 लाख की ठगी

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

साइबर अपराधी अलग-अलग तरीकों से लोगों को शिकार बनाकर उनकी जमा पूंजी को ठगी कर रहे हैं। पुलिस द्वारा साइबर क्राइम को लेकर लगातार जागरूकता भी किया जा रहा है लेकिन लोग साइबर अपराधियों के जाल में फंस रहे हैं। ताजा मामला हल्द्वानी सामने आया है जहां ठगों ने आरटीओ चालान के नाम पर व्हाट्सएप से भेजी गई फर्जी एपीके फाइल के जरिए एक कारोबारी से करीब 22.93 लाख रुपये की ठगी कर ली। एपीके फाइल इंस्टॉल करते ही कारोबारी का मोबाइल फोन पूरी तरह हैक हो गया और ठगों ने फोन का कंट्रोल हासिल कर ई-मेल आईडी बदलते हुए बैंक खाते से लाखों रुपये उड़ा लिए। पीड़ित ने पूरे मामले में पंतनगर साइबर थाने में मामला दर्ज कराया है। पीड़ित की तहरीर पर साइबर थाना पंतनगर में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं 'विकसित भारत' की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
Ad

हल्द्वानी जज फार्म निवासी पीड़ित उमेश कुमार ने बताया कि उनका बरेली रोड स्थित एक बैंक शाखा में बचत खाता है। 9 दिसंबर को उनके व्हाट्सएप पर आरटीओ चालान के नाम से एक एपीके फाइल आई, जिसे अनजाने में उन्होंने इंस्टॉल कर लिया। इसके बाद मोबाइल हैक हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं 'विकसित भारत' की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार

14 दिसंबर की शाम उनके मोबाइल पर लगातार ओटीपी और संदिग्ध मैसेज आने लगे।जिन्हें उन्होंने सामान्य समझकर नजरअंदाज कर दिया। कुछ देर बाद खाते से रुपये कटने के संदेश आने पर साइबर ठगी की आशंका हुई। तत्काल बैंक कस्टमर केयर से संपर्क कर खाता लॉक कराया गया।अगले दिन बैंक स्टेटमेंट देखने पर चौंकाने वाला खुलासा हुआ। खाते से जुड़ी 21 लाख रुपये की एफडी को 11 दिसंबर को अज्ञात व्यक्ति ने तुड़वाकर ब्याज सहित 21 लाख 83 हजार 855 रुपये अन्य खाते में ट्रांसफर कर दिए। इसके अलावा खाते में पहले से मौजूद 1 लाख 10 हजार रुपये जोड़कर कुल 22 लाख 93 हजार 855 रुपये की रकम 12 अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए लगभग पूरी तरह निकाल ली गई। यह लेन-देन 12 से 14 दिसंबर के बीच किया गया।साइबर क्राइम थाना पंतनगर पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं 'विकसित भारत' की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
Ad
Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें