हल्द्वानी के प्रतिष्ठित अय्याश डॉक्टर की खुली पोल, कारनामे सुन रह जाएंगे दंग

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी: शहर का जाना माना एक डॉक्टर इन दिनों सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बना हुआ है.कुछ दिन पहले ही एक बिन ब्याही मां ने डॉक्टर पर उसका बच्चा होने का सोशल मीडिया में आरोप लगाकर पोस्ट किया था. यही नहीं बिन ब्याही मां बनी युवती सोशल मीडिया में ही डॉक्टर के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कई गंभीर आरोप लगाए थे लेकिन पीड़ित युवती मामले को पुलिस में नहीं दर्ज कराया इसके बाद मामला शांत पड़ गया.

Ad


वही डॉक्टर एक बार फिर से शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है मुखानी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने डॉक्टर के खिलाफ चेंबर में बुलाकर छेड़छाड़ करने और धमकी देने का मामला दर्ज कराया है फिलहाल पूरे मामले में पुलिस डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आरोप है कि दारू पीकर लड़की के घर घुसने और दुष्कर्म की कोशिश भी की.

पीड़िता ने मुखानी थाने में पुलिस को तहरीर देते हुए कहा है कि व्यापार के सम्बन्ध में शहर के जाने-माने हॉस्पिटल आती जाती रहती है इसी दौरान हॉस्पिटल का मालिक मुख्य डॉक्टर उससे बात करने लगा. डॉक्टर ने कहा कि “मैं भी आपके शहर का रहने वाला हूँ, मैं आपको सपोर्ट करूँगा, तुम्हें कोई समस्या नहीं होगी” इस दौरान डॉक्टर ने कहा कि मेरी पत्नी से बनती नही, तलाक लेने वाला हूं.


पीड़िता का आरोप है कि वह काम के सिलसिले में हॉस्पिटल जाती तो डॉक्टर उसको अपने चैम्बर में बुला लेता और काम के बारे में जानकारी लेता था. अक्सर अपनी पारिवारिक बात बताता कहता कि “मेरी अपनी पत्नी से नहीं बनती है, मैं उसे तलाक देने वाला हूँ.
4 जून को डॉक्टर शराब के नशे में रात 10:00 बजे उसके घर पहुंचा और उसके साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म करने की कोशिश की जब पीड़िता ने उसकी वीडियो रिकार्डिंग करने लगी इस पर उसने प्रार्थिनी का फोन छिनने का प्रयास किया.


22 जून को पीड़िता अपने व्यापारिक काम का शेष पैसा मांगने पहुंची तो डॉक्टर उसे चैम्बर में बुलाया चैम्बर पहुंचते ही डॉक्टर ने पीड़िता का हाथ पकड कर अपनी और खींच लिया और जबरदस्ती करने लगा.पीड़िता के कपड़े फाड़ने की कोशिश की. विरोध पर तो डा आग बबूला हो गया.ड्रामे करेगी तो बदनाम कर दूंगा डॉक्टर बोला “पैसे नहीं दुगां, तुझे जो करना है कर ले.
तेरा व्यापार बन्द करा कर तुझे जान से मरवा दूंगा.पीड़िता का कहना है कि वह डॉक्टर की धमकी से बहुत डर गई थी और इसी वजह से FIR लिखाने की हिम्मत नही जुटा पा रही थी.
आखिरकार हिम्मत जताकर डॉक्टर के खिलाफ फिर मुकदमा लिखवाया है.


सीओ सिटी नितिन लोहनी का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पट मुकदमा दर्ज कर पूरे मामले की जांच की जा रही है.
ग़ौरतलब की शहर का जाना माना डॉक्टर काफी दिनों से अपने अय्याशी के लिए चर्चा में है. डॉक्टर के रसूख के आगे कोई कोई इसके खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज नहीं करा रहा था आखिरकार डॉक्टर के करतूत को एक युवती ने उजागर कर दिया है.

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें