हल्द्वानी में फंदे पर लटका मिला प्रेमी की लाश, प्रेमिका समान और मोबाइल समान लेकर फरार

हल्द्वानी: मुखानी थाना क्षेत्र में रहने वाला एक युवक की के घर में फंदे से लटकी उसकी लाश मिली हैं. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. बताया जा रहा कि मृतक युवक अपनी प्रेमिका के साथ रहता था घटना के बाद से उसकी प्रेमिका गायब है यही नहीं प्रेमिका अपने साथ उसका मोबाइल और कुछ जरूरी सामान ले गई जबकि प्रेमिका ने अपने सभी समान को जला दिया है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.
उसकी प्रेमिका फरार हो चुकी है. मृतक के परिजनों ने शरीर पर मिले निशान के आधार पर प्रेमिका पर हत्या का आरोप लगाया है.
मुखानी पुलिस के मुताबिक आरके नगर जवाहरनगर कानपुर उत्तर प्रदेश निवासी शिवम श्रीवास्तव (31 वर्ष) मुखानी थाना क्षेत्र के प्रगति विहार हिम्मतपुर तल्ला में मकान में किराए पर रह रहा था उसके साथ एक युवती भी रहती थी जिसे उसकी प्रेमिका बताया जा रहा है शिवम कमरे से बाहर नहीं आया तो मकान मालिक उसे देखने पहुंचा पाया कि शिवम का शव फंदे से लटक रहा था.उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी.
इधर शिवम ऑफिस नहीं पहुंचा तो उसके साथियों ने मकान मालिक को फोन किया जिसके बाद साथियों ने ही मौत की सूचना शिवम के भाई सलिल श्रीवास्तव को दी उसके बाद परिवार वाले हल्द्वानी पहुंचे परिवार वालों के मुताबिक शिवम
के साथ रहने वाली युवती कौन थी इसके बारे में वह कुछ नहीं पता युवती ने अपने कपड़े व अन्य सामान जलाकर राख कर दिया और जाने से पहले शिवम का मोबाइल और उसका जरूरी सामान आपके साथ ले गई है मोबाइल स्विच ऑफ है.शिवम के कंधे पर लाल निशान भी मिले हैं परिजनों ने शिवम की हत्या कर शव फंदे पर लटकाने की आशंका जताई है. शिवम करीब आठ महीने पहले एक शॉपिंग कंपनी में टीम लीडर के पद पर नियुक्त होकर हल्द्वानी आया था.।
परिजन हल्द्वानी पहुंचे तो पता चला कि शिवम के साथ एक युवती भी रह रही थी. मुखानी पुलिस के मुताबिक पूरे मामले की जांच की जा रही है जांच पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार