उत्तराखंड: निवेशकों के 1.72 करोड़ रुपये हड़पने वाली कोऑपरेटिव सोसायटी की महिला प्रबंधक गिरफ्तार,जाने मामला

कोऑपरेटिव सोसायटी खोलकर निवेशकों को अच्छा ब्याज और को ऊंचा मुनाफा देने का प्रलोभन देकर 1.72 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी करने वाली सोसायटी की आरोपी महिला प्रबंधक को पिथौरागढ़ पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार किया है. पुलिस आरोपी महिला को राजस्थान से गिरफ्तार कर पिथौरागढ़ लाकर पूछताछ कर रही है बताया जा रहा है कि महिला प्रबंधक पुलिस से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रही थी इसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
एसपी पिथौरागढ़ रेखा यादव ने बताया कि पिथौरागढ़ नगर में अर्थ ग्रुप कोऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड खोली गई थी. 602-ए ब्लॉक, नवरत्न कांप्लेक्स, मुवाना, उदयपुर, राजस्थान निवासी प्रमिला पांडे सोसायटी में बतौर प्रबंधक कार्यरत थी. लोगों को अच्छा मुनाफा और ब्याज की बात कह कर कंपनी द्वारा लोगों का खाता खोला गया.
योजनाओं के प्रलोभन में फंस गए खाताधारक फर्जी सोसाइटी द्वारा विभिन्न लुभावनी योजनाओं का जाल फेंक कर खाताधारकों को फंसाया गया. लेकिन समिति ने 2019 में कंपनी बंद कर दिया इसके बाद दान सिंह कठायत सहित अन्य लोगों द्वारा सोसाइटी धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया गया की जांच पड़ताल में सामने आया कि निवेशकों से 1.72 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की गई है.
धोखाधड़ी के शिकार खातेधारकों ने कोतवाली में मामले की तहरीर दी थी जहाँ धारा 406, 409, 420, 120 बी के तहत केस दर्ज किया गया. आरोपी प्रबंधक को जोधपुर, राजस्थान से गिरफ्तार किया गया. न्यायालय में पेश करने के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे