हल्द्वानी:सेवानिवृत्त बैंक प्रबंधक पर विजिलेंस ने कसा शिकंजा,आय से अधिक संपत्ति में मुकदमा दर्ज

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी : विजिलेंस की टीम ने आज से अधिक संपत्ति मामले में जिला सहकारी बैंक के रिटायर्ड बैंक प्रबंधक पर आय से अधिक संपत्ति के मामले में मुकदमा दर्ज कराया है. बताया जा रहा है कि 1 साल से अधिक समय से रिटायर्ड बैंक अधिकारी के खिलाफ विजिलेंस की जांच चल रही थी.

Ad


बताया जा रहा है कि रिटायर्ड बैंक अधिकारी ऊधमसिंहनगर जिला सहकारी बैंक प्रबंधक के पद पर तैनात थे उनके पास आय से अधिक संपत्ति मिली है जो लगभग दोगुनी सामने आई है विजिलेंस ने एक साल तक उसकी गोपनीय जांच करने के बाद अब बैंक प्रबंधक राकेश कुमार सोनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है.

विजिलेंस अधिकारियों के मुताबिक राकेश कुमार सोनी के खिलाफ वर्ष 2020 में एक व्यक्ति ने शिकायत की थी.आरोप था कि पद पर रहते हुए राकेश कुमार सोनी ने जमकर काली कमाई की. शिकायत पर विजिलेंस ने राकेश के खिलाफ गोपनीय जांच शुरू की और यह जांच करीब एक साल तक चली.आरोप सही पाए जाने पर रिपोर्ट शासन को भेजी गई.रिपोर्ट में कहा गया कि राकेश ने करीब 42 प्रतिशत संपत्ति ऐसी है जो गलत तरीके से अर्जित की गई है. जिसके बाद शासन से खुली जांच की अनुमति मिली जिसके बाद विजिलेंस ने हल्द्वानी में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया. सीओ विजिलेंस अनिल मनराल ने बताया कि राकेश के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अ​धिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है.

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें