उत्तराखंड में बडे़ नेता पर किशोरी से रेप का आरोप,पुर्व CM हरीश रावत ने खोला मोर्चा
उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में एक राजनेता पर 14 साल की नाबालिग के साथ रेप करने का आरोप लगा है. आरोपी नेता की गिरफ्तारी को लेकर मौलेखाल थाने में स्थानीय लोगों ने विरोध-प्रदर्शन किया. वहीं इस मामले पर पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने घटना को चिंताजनक बताया है. सल्ट विकासखंड में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप भाजपा नेता पर लगा है बकरी चराने गई एक किशोरी को अपनी हवस का शिकार बनाने और उसके बाद पिछले पांच दिनों से पीड़िता के परिजनों को धमकाने का आरोप लगा है।
इस मामले में राजस्व पुलिस ने पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है। मामले की विवेचना भी शुरू कर दी गई है। आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
हरीश रावत ने घटना को लेकर सोशल मीडिया में लिखा है कि, पीड़ित का मेडिकल कराने के बजाय राजनीतिक दल विशेष के लोग उसे गाड़ी में बैठाकर बड़े नेता के घर लेकर के जा रहे हैं. यह सारी घटनाएं चिंताजनक हैं।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी:हिंदू बनकर शादी करूंगा,मुस्लिम युवक ने हल्द्वानी में युवती को प्रेम जाल में फंसाया, धर्मांतरण का वादा कर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी में बेखौफ स्नैचर्स: मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग अम्मा के कान से झपटे सोने के झुमके, CCTV में कैद हुई वारदात-VIDEO
उत्तराखंड: कल बुधवार को इन जिलों के स्कूलों की छुट्टी,भारी बारिश की मौसम विभाग की चेतावनी
उत्तराखंड: कल बुधवार को इन जिलों के स्कूलों की छुट्टी,भारी बारिश मौसम विभाग चेतावनी
उत्तराखंड : भारी बारिश की चेतावनी के बीच इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित,