हल्द्वानी:पत्नी को बोला तलाक-तलाक-तलाक, पुलिस जांच में जुटी

हल्द्वानी: बनभूलपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत तीन तलाक का मामला आया है. बताया जा रहा है कि दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल नहीं मिली तो पति ने पत्नी को तीन तलाक दे दिया. पत्नी के तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति सहित उसके भाई बहनोई और जेठानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.
बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के लाइन नंबर 18 निवासी एक महिला ने आरोप लगाया है कि मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार उसकी शादी इंदिरा नगर निवासी युवक से हुई. महिला ने पुलिस में ताहिर देते हुए कहा है कि शादी के दौरान मायके वाले हैसियत के अनुसार दहेज दिया लेकिन उसका पति और ससुराल वाले दहेज से संतुष्ट नहीं थे. आए दिन दहेज के लिए मारपीट और उत्पीड़न करने लगे. पति द्वारा दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था जिसे वह मानसिक रूप से काफी परेशान हो गई है. महिला ने आरोप लगाया कि इस उत्पीड़न में उसके पति के भाई के अलावा बहनोई और जेठानी साथ देते हैं.
यहां तक की दहेज के लिए मायके वाले के ऊपर लगातार दबाव बनाते रहे. महिला का कहना है कि उसकी एक बेटी भी है 24 अक्टूबर 2024 को पति और ससुराल वाले मारपीट कर उसको घर से निकाल दिया कहां की जब तक बुलेट मोटरसाइकिल दहेज में नहीं लेकर आती है तब तक घर मत आना. महिला ने कहा कि 22 नवंबर को उसका ससुराल वाले मायके वालों को अपने घर बुलाया और बातचीत शुरू हुई लेकिन पति गुस्से में आकर मायके वालों के सामने ही उसकी तीन तलाक दे दिया. यहां तक उसका पति उसको और मायके वालों को करने की धमकी दे रहा है. पति फोन पर अब धमकी दे रहा है कि अब तीन तलाक दे दिया है और तुम आजाद हो गई हो कहीं और शादी कर लो. महिला का आरोप है कि जब से पति ने उसको तीन तलाक दिया है वह मानसिक रूप से काफी परेशान हो गई है.
महिला के तहरीर पर पुलिस ने महिला के पति सहित उसके बड़े भाई बहनोई और जेठानी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. बनफूल पुरा थाना प्रभारी नीरज भाकुनी का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग