उत्तराखंड के रामनगर में बरसाती नाले में बही पर्यटकों की कार- फिर क्या हुआ, देखिए (LIVE- VIDEO)

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

रामनगर – पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश के चलते मैदानी इलाकों में बहने वाली नदियां और बरसाती नाले उफान पर हैं, देर शाम से लगातार बारिश ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। पहाड़ों पर हो रही बारिश का पानी नीचे उतरने से नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया है। रविवार को नैनीताल जिले के रामनगर के क्यारी गांव में बड़ा हादसा होते होते बच गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
Ad

उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक भारी बारिश का दौरा जारी है। पहाड़ों पर हो रही बारिश का पानी नीचे उतरने से नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया है। रविवार को नैनीताल जिले के रामनगर के क्यारी गांव में बड़ा हादसा होते होते बच गया।


रामनगर के क्यारी गांव में पर्यटकों की कार बरसाती नाले में बह गई। बताया जा रहा है कि दिल्ली के चार पर्यटक रामनगर के क्यारी गांव के आइरिश रिसॉर्ट में रुके थे। रिसॉर्ट से दो पर्यटक कार से रामनगर आ रहे थे। पहाड़ों पर बारिश के कारण चम्बल नाला उफान पर था, जिसके खतरे को पर्यटक भांप नहीं पाए। उन्होंने कार पानी के बहाव में उतार दी। इस दौरान उनकी कार पानी के बहाव के साथ बहने लगी आनन-फानन में पर्यटकों ने कार से कूदकर अपनी जान बचाई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO

जबकि कार नाले में बह गई ।स्थानीय लोगों की मदद से प्रशासन द्वारा रेस्क्यू किया गया, फिलहाल सभी पर्यटक कार से सुरक्षित बाहर निकाल दिए गए हैं। लेकिन लगातार बारिश के चलते बरसाती नालों का रौद्र रूप लोगों को डराने लगा है, नदियों और बरसाती नालों से दूर रहने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार अपील की जा रही है। काफी मशक्कत के बाद पर्यटकों की कार को नदी से बाहर निकाला गया जिसके बाद पर्यटक दिल्ली को लौट गए।

Advertisements
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें