उत्तराखंड (बड़ी खबर) इस माफिया के रिसोर्ट पर आज चलेगा धामी सरकार का बुलडोजर , संपत्ति होगी जप्त

ख़बर शेयर करें

देहरादून:नकल माफिया हाकम सिंह रावत की करोड़ों की संपत्ति जब्त करने के साथ-साथ उसके रिसोर्ट पर अब बुलडोजर की भी करवाई शुरू होने जा रही है आज उसके रिसोर्ट पर जिला प्रशासन का बुलडोजर चलेगा।हाकम सिंह ने जो भी संपत्ति अवैध रूप से अर्जित की है, उसका उत्तराखंड एसटीएफ ने प्रशासन और राजस्व की टीम के साथ मिलकर आकलन किया है, जिसे अब जब्त किया जाएगा।

Ad

तहसील मोरी में ग्राम सिदरी में निर्मित रिजॉर्ट और भवन की ज्वॉइंट जांच (एसटीएफ एवं राजस्व पुलिस) में उपरोक्त रिजॉर्ट राज्य सरकार की भूमि पर साथ ही गोविंद वनजीय विहार पुरोला की जमीन पर अवैध निर्मित पाया गया है. रिजॉर्ट का रजिस्ट्रेशन होम स्टे के लिए अप्लाई करने के उपरांत सही कागजात न होने पर अभियुक्त द्वारा नही कराया गया और अवैध संचालन किया जा रहा था. ऐसे में आज अवैध रिजॉर्ट पर बुलडोजर से तोड़ने की कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून के बीच उत्तराखंड से आई डरावनी तस्वीर: पलक झपकते बागेश्वर में भरभराकर गिरा पहाड़, भूस्खलन से दहशत;टला बड़ा हादसा-देखे-VIDEO

DGP अशोक कुमार के आदेश पर STF टीम ने सबसे पहले हाकम सिंह की सेब के बागान, आलीशान रिसॉर्ट, बेशकीमती भवन, 7 बैंक खाते समेत करोड़ों रुपए की प्रॉपर्टी की जांच की है उत्तराखंड एसटीएफ अब इन संपत्तियों को जब्त करने की कार्रवाई कर रही है।गैंगस्टर एक्ट के तहत हाकम के सात बैंक अकाउंट का पता चला है, जिसमें लाखों के ट्रांजेक्शन विगत वर्ष में हुए हैं। इन अकाउंट में अवैध धनराशि 16 लाख से अधिक को फ्रिज कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  रेलवे स्टेशन के पीछे मिला अज्ञात शव, इलाके में मचा हड़कंप, जांच तेज


हाकम सिंह की 5 हजार वर्ग मीटर जमीन कोटगांव में, 1250 वर्ग मीटर जमीन ग्राम भीतरी में, 3000 वर्ग मीटर से ज्यादा जमीन कोट गांव के पास, 2850 वर्ग मीटर जमीन भीतरी गांव के पास हैं।हाकम सिंह ने देहरादून में भी करीब 1000 वर्ग मीटर भूमि पर तीन मंजिला मकान बना रखा है. उत्तराखंड एसटीएफ की जांच में इन अवैध संपत्तियों की कीमत करोड़ों रुपए है. इसके अलावा हाकम सिंह के पास कुछ लग्जरी गाड़ियां भी है।

यह भी पढ़ें 👉  रेलवे स्टेशन के पीछे मिला अज्ञात शव, इलाके में मचा हड़कंप, जांच तेज,नही हुई शिनाख्त

इसी क्रम में एसटीएफ ने 21 अपराधियों पर गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है, जिसमें नकल माफिया हाकम सिंह की बेनामी, अवैध संपत्ति की खोजबीन कर ली गई है। वहीं उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की भर्तियों में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार सामने आने के बाद प्रदेशभर के युवा सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें