Uttarakhand Weather:तीन जिलों में येलो अलर्ट जारी, मैदान से लेकर पहाड़ तक बदला मौसम
दो दिनों के बाद उत्तराखंड में एक बार फिर से मौसम बदला है उत्तराखंड में देर शाम मौसम का मिजाज बदला और पहाड़ से मैदान तक कई जगहों पर बारिश शुरू हो गई। मसूरी, यमुनोत्र और देहरादून में देर रात को तेज बारिश होने से गर्मी से राहत मिली। वहीं, अगले 24 घंटे के दौरान देहरादून और उत्तरकाशी नैनीताल में बहुत भारी बारिश की संभावना है। ऐसे में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, इन दोनों जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश के अलावा कुछ इलाकों में तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। ऐसे में सरकार, शासन, जिला प्रशासन के साथ ही आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को 24 घंटे सतर्क रहने की जरूरत है।
देश के कई राज्यों में मानसून के दूसरे दौर की बारिश ने रफ्तार पकड़ ली है। कुछ राज्यों को जहां इस बारिश से राहत मिल रही है तो वहीं कई राज्यों के लिए परेशानी का सबब बन रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने चेतावनी दी है देश के कुछ हिस्सों में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना है साथ ही विभाग ने कहा कि भारी बारिश से कई स्थानों पर अचानक बाढ़ आ सकती है।
इन राज्यों में बाढ़ की चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक मध्य भारत और पश्चिमी तट के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के चलते कई स्थानों पर अचानक बाढ़ आ सकती है। इन राज्यों में महाराष्ट्र, गोवा,कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ शामिल हैं। गोदावरी और कृष्णा नदी का जल स्तर काफी बढ़ा हुआ है।वहीं पूर्वी राज्यों की बात करें तो उत्तर बिहार में बाढ़ का पानी कई गांवों में घुस गया है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



शेमफोर्ड स्कूल के चेयरमैन एडवोकेट दया सागर बिष्ट की बड़ी पहल,सरकारी विद्यालय में भरा पानी तो बच्चों को दिए 2 कमरे; लाइब्रेरी और लैब की सुविधा भी मुफ्त
उत्तराखंड में धूमधाम से मनाई गई भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत जयंती, हल्द्वानी में BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन-CM धामी ने किया श्रद्धा सुमन अर्पित
उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी है; इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी के आदेश,
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139 वीं जयंती 10 सितंबर को, जयंती के पदाधिकारी ने कुमाऊं कमिश्नर को किया आमंत्रित
हल्द्वानी में 17 साल की नाबालिग से दुष्कर्म: सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद होटलों में बनाया शिकार; आरोपी सागर पर FIR