उत्तराखंड में आज से बदलेगा इन जिलों में मौसम बारिश और बर्फबारी की संभावना

उत्तराखंड में एक बार फिर से मौसम बदलने जा रहा है शनिवार को मौसम साफ रहने के बाद रविवार से मौसम के फिर करवट लेने की संभावना है.
मौसम विज्ञान अनुसार प्रदेश में 19 जनवरी से एक बार फिर मौसम खराब होने का अनुमान लगाया जा रहा है अगले तीन दिन पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है वहीं 22 और 23 जनवरी को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में व्यापक बारिश और ऊंची चोटियों में जमकर बर्फबारी की संभावना है.
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 19 से 21 जनवरी तक प्रदेश के पिथौरागढ़, बागेश्वर, उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग जिले सहित विभिन्न पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है वहीं 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी होगी. इसके अलावा उधम सिंह नगर, हरिद्वार जनपद सहित मैदानी इलाकों में सुबह शाम कोहरा छाए रहने की संभावना है जबकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा.उत्तराखंड राज्य में 22 और 23 जनवरी को पहाड़ से लेकर मैदान तक व्यापक बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे
रिश्ते हुए शर्मसार!भाई पर रेप का आरोप, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा,
नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण की अलख: 191 देशों की यात्रा कर चुके सोमेन देवनाथ संग पाथफाइंडर के बच्चों ने निकाली 14 KM साइकिल रैली
नैनीताल:कैंची धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो खाई में गिरी: 1 की मौके पर ही मौत, 3 घायल; SDRF ने चलाया रेस्क्यू 