उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, इन जिलों में पहाड़ों पर पड़ेगी बर्फ,कोहरे का कहर बारिस का अपडेट
पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार के विभिन्न हिस्सों में घने कोहरे के साथ सर्द हवाओं का सितम देखा जा रहा है। वहीं हिमाचल, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में शीतलहर का प्रकोप देखा जा रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने 17 दिसंबर की रात से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आने की संभावना जताई है। इसके प्रभाव से उत्तराखंड में भी मौसम बदल जाएगा।
दिसंबर माह का एक पखवाड़ा निकल चुका है और उत्तराखंड में मैदान से लेकर सभी पहाड़ी जिले सर्द मौसम की आगोश में हैं. राज्य के पहाड़ी जनपदों खासकर चमोली और रुद्रप्रयाग में तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है. ठिठुरती फिजाओं के चलते पहाड़ों पर आमजन परेशान है,
पश्चिमी विक्षोभ का उत्तराखंड पर असर 21 दिसंबर को देखा जाएगा। मौसम विभाग ने 21 दिसंबर को उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ जगहों पर बहुत हल्की बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिलों के 3500 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाली जगहों पर बर्फबारी की संभावना जताई है।
उत्तराखंड के पहाड़ी जिले ही नहीं मैदानी इलाकों में भी स्थिति थोड़ी चुनौतीपूर्ण है. हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और देहरादून के मैदानी इलाकों में सुबह और रात के समय घना कोहरा छाया रहने का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने हफ्तेभर का पूर्वानुमान जारी किया है. जिसके अनुसार, उत्तराखंड में अभी हफ्तेभर तक मौसम ऐसे ही शुष्क बना रहेगा. जबकि हफ्तेभर के बाद राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम का मिजाज बदलेगा. वहीं बताया गया है कि अगले 24 से 48 घंटों में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के संकेत हैं
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल-हल्द्वानी हाईवे पर टूटा पहाड़, सड़क हुई बंद-देखें-VIDEO
हल्द्वानी:गरीबों के थाली में मिलावट,सरकारी राशन के गोदामों पर छापा, चावल के 2 सैंपल फेल; DM के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई-VIDEO
नदी में नहाने गया युवक डूबा SDRF, 02 किलोमीटर दूर शव किया बरामद-VIDEO
फेमस यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन की गोली मारकर हत्या,पति ने मारा गोली, बहन को भी उड़ाया, खुद की कनपटी पर फायर कर ली जान,