हल्द्वानी: टाइगर दिखा लोगों ने बनाई वीडियो,लोगो मे भय का माहौल-VIDEO

नैनीताल जिले के कई इलाकों में बीते कुछ समय से आबादी वाले क्षेत्र में बाघ दिखाई देने से लोगों में भय का माहौल है। बताया जा रहा है कि भवाली रेंज के सातताल के वर्ड साइड एरिया में गुरुवार को एक बाघ घूमता हुआ दिखाई दिया जिसके बाद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया। साथ ही स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दिया जिसके बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कैमरा ट्रैप के माध्यम से बाघ की निगरानी करना शुरू कर दिया है।
साथ ही आबादी वाले क्षेत्र में पेट्रोलिंग भी बढ़ाई है।
ग्रामीणों ने बताया कि सातताल क्षेत्र में बाघ बेखौफ घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी एक साथ तीन बाघ घूमते हुए देखे गए हैं। बाघ के दिखाई देने के बाद से लोगों में भय का माहौल है। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से गश्त के साथ बाघ के भय से निजात दिलाने की मांग की है।
वन विभाग के टीम द्वारा गस्त बढ़ाई गई है। साथी लोगों से अपील की गई है कि जंगल के किनारे अकेले ना जाए। जिस जगह पर टाइगर दिखाई दिया है वह आबादी से लगा हुआ क्षेत्र है। कई बार लोग वहां पर मॉर्निंग और इवनिंग वॉक करने भी जाते हैं। ऐसे में लोगों से अपील की है कि उक्त क्षेत्र में न जाए।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे
रिश्ते हुए शर्मसार!भाई पर रेप का आरोप, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा,