उत्तराखंड:तेज रफ्तार कार हादसे का शिकार, देखिए एक्सीडेंट का खौफनाक वीडियो ..VIDEO

उत्तराखंड में एक बार फिर से तेज रफ्तार की वजह से बड़ा सड़क हादसा हुआ है. यह हादसा हरिद्वार के चंडी घाट चौकी के पास नजीबाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ है. जहां एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गई. जिसमें कार सवार 3 लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए. हादसे की सूचना मिलते ही श्यामपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया.
पुलिस के मुताबिक, यह हादसा तेज रफ्तार की वजह से होने की आशंका है. श्यामपुर थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि आज एक कार संख्या नजीबाबाद से हरिद्वार की तरफ आ रही थी. जो चंडी घाट चौकी से पहले अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 30-35 मीटर नीचे गिर गई. कार में 3 लोग सवार थे. जो गंभीर रूप से घायल हुए हैं.
पुलिस ने तुरंत के अंदर से लोगों को बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल में उपचार के लिए भिजवाया। थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि कार में सवार गोविंद सिंह चुफाल (55) पुत्र कुंदन सिंह, ललिता चुफाल (50) पत्नी गोविंद सिंह चुफाल, निखिल चुफाल (24) निवासीगण डीडीहाट पिथौरागढ़ घायल हुए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। हालत खतरे से बाहर है। परिवार पिथौरागढ़ से आ रहा था और देहरादून जा रहा था।घटना मंगलवार की दोपहर की है घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार