हल्द्वानी:श्रीमद् देवी भागवत से पहले श्रद्धालुओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा, भक्तिमय हुआ माहौल

हल्द्वानी: हल्द्वानी के कमलुवागांजा के पूरनपुर नैनवाल में श्रीमद् देवी भागवत का भव्य आयोजन किया जा रहा है. जिसमें बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं. श्रीमद् भागवत के आयोजन से पहले सैकड़ों महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली. कलश यात्रा के दौरान पूरा माहौल भक्तिमय हो गया. यात्रा में महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया. व्यास आचार्य प्रकाश पांडे लोगों को श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करा रहे हैं.गौर हो कि कमलुवागांजा के पूरनपुर नैनवाल में कुंदन सिंह द्वारा श्रीमद् देवी भागवत का आयोजन किया जा रहा है.
भागवत शुरू होने से पहले कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया. भागवत कथा के व्यास आचार्य प्रकाश पांडे हैं, जिन्होंने लोगों को भगवत प्राप्ति का सार बताया. उन्होंने कहा कि भगवान भाव से ही प्रसन्न हो जाते हैं, जिनके स्मरण से मनुष्य का जीवन सार्थक हो जाता है. वहीं भागवत कथा को सुनने बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं .सुबह कलश उठाने वाली महिलाएं कार्यक्रम स्थल पर एकत्रित हुई. इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के उपरांत महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली. श्रीमद् देवी भागवत 17 मार्च से शुरू हो गया है जिसका परायण 24 तारीख को होगा. बता दें कि श्रीमद् देवी भागवत का आयोजन पूर्व सैनिक कुंदन सिंह द्वारा किया जा रहा है. कुंदन सिंह लेफ्टिनेंट सोनी बिष्ट के पिता हैं. सोनी बिष्ट का बीते दिनों लेफ्टिनेंट बनने पर लोगों ने जोरदार स्वागत किया था.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग