Uttarakhand Weather: भारी बारिश के साथ अंधड़ की चेतावनी… उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, पहाड़ों पर यात्रा कर रहे हैं तो इस बात का रखें ध्यान दें
उत्तराखंड में बादलों का डेरा है और चोटियों पर वर्षा-बर्फबारी दर्ज की जा रही है। हेमकुंड साहिब समेत आसपास की ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ ओर केदारनाथ समेत कुछ अन्य क्षेत्रों में झमाझम वर्षा के दौर हुए। जबकि, मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहा और चटख धूप खिलने से तापमान में भी वृद्धि दर्ज की गई। सोमवार को उत्तराखंड के नैनीताल जनपद शायद कुछ हिस्सों में आंधी और बारिश देखी गई
मौसम विभाग के अनुसार, आज पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रहने कहीं-कहीं तीव्र वर्षा, आकाशीय बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, मैदानी क्षेत्रों में आंशिक बादल छाने और कहीं-कहीं हल्की वर्षा होने की आशंका है। मौसम विभाग में चेतावनी जारी की है कि अगर पहाड़ों पर यात्रा कर रहे हैं तो सावधानी से यात्रा करें बारिश के दौरान सुरक्षित जगहों पर करें.
मौसम विभाग ने सोमवार को प्रदेश में पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। पिथौगराढ़-बागेश्वर में भारी बारिश और पूरे प्रदेश में 50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि इस समय प्री-मॉनसून की बारिश हो रही है। जो प्रदेश में 6 जून तक जारी रह सकती है। 10 जून के बाद प्रदेश में मॉनसून की दस्तक हो सकती है। आंधी को लेकर प्रदेश के जिलों में अलर्ट रहने को कहा गया है
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



12 साल के बालक को मगरमच्छ जिंदा खा गया, जबड़े में दबाया, उछाला और लील गया; वीडियो देख रोंगटे हो जाएंगे खड़े -VIDEO
उत्तराखंड खनन विभाग की अनूठी पहल: 22 हेक्टेयर वन भूमि में बनेगा ‘संजीवनी वन’, हर साल 10 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य
हरेला पर्व पर संकल्प: भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय लगाएगा 51 हजार पौधे, निदेशक राजपाल लेघा ने किया ‘एक वृक्ष माँ के नाम’ करने का आह्वान
बीएसएफ जवान ने की शादीशुदा प्रेमिका की हत्या: पत्नी को लोकेशन भेज खुद भी खाया जहर, अस्पताल में भर्ती