हल्द्वानी: तरुण हत्याकांड का खुलासा, पति पत्नी गिरफ्तार, पुलिस ने खोला चौकाने वाला राज….VIDEO

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी:बनभूलपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत 31मई की रात पत्थरों से कुचलकर तरुण रावत हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है. पूरे मामले में अवैध संबंध हत्या का कारण बना है. हत्या के मामले में पति-पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि राजपुरा राजेंद्र नगर वार्ड नंबर 12 निवासी राधेश्याम रावत ने पुलिस में दी तारीख में कहा कि 31 मई की रात को उसके बेटे तरुण रावत की पत्थरों से कुचलकर हत्या कर दी गई.

तहरीर देते हुए बताया था की उनके बेटे तरुण सिंह रावत को गीता साहू पत्नी अनिल साहू निवासी गौजाजली उत्तर पुरानी आईटीआई बरेली रोड हल्द्वानी द्वारा धोखाधड़ी से अपने घर बुलाकर जानलेवा हमला कर उसकी हत्या कर दी गई है. पूरे मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए गीता साहू और उसके पति अनिल साहू को गिरफ्तार किया है.


पूरे मामले में पुलिस की जांच और आरोपियों से पूछताछ में मामला सामने आया है कि मृतक तरुण सिंहं रावत का अभियुक्त अनिल साहू की पत्नी गीता साहू से प्रेम संबंध और अवैध संबंध था एवं अभियुक्ता गीता साहू द्वारा मृतक को यह झांसा दिया गया था कि वह अपने पति से तलाक लेकर उससे विवाह कर लेगी, लेकिन उसकी मंशा स्पष्ट थी कि वह तरुण से मात्र अपनी आवश्यकता पूरी करने और रूपये ऐंठना चाहती थी.इसी कारण तरूण द्वारा उसके ऊपर काफी पैसे खर्च किये गये लेकिन जब उसको इस बात का एहसास हुआ कि गीता साहू एवं उसका पति अनिल दोनों मिलकर उसका फायदा उठा रहे हैं तो उसके द्वारा पैसा वापस देने के लिए दबाव बनाया गया तब दोनों पति पत्नी ने तरुण सिंह को रास्त से हटाने की योजना बनाई. 31 मई की रात को अपने बच्चों को अपनी नानी के घर भेजकर गीता साहू मृतक तरुण सिंह को अपने घर पर रुपये ले जाने के लिए बुलाया.घर पर उसका पति अनिल साहू भी मौजूद था.

जहाँ मृतक तरुण रावत के आने के बाद अपने रुपये मांगे गये तो गीता साहू ने कहा कि रात अधिक हो गयी है. आप अभी यहीं सो जाओ आपके रुपए सुबह आपको दे दूंगी.तरुण, गीता साहू की बातों पर विश्वास कर उसके घर पर ही सो गया,जब तरुण अभियुक्तगणों के घर पर गहरी नींद में सो गया तब रात्रि में गीता साहू के पति ने घर के बाहर से एक बड़ा पत्थर लाकर तरुण सिंह के सर पर प्रहार कर उसकी हत्या कर दी गयी. घटना के बाद से पति-पत्नी दोनों प्यार हो गए पूरे मामले में पुलिस ने पति-पत्नी को को हल्द्वानी आंवला गेट चौकी से पहले इन्द्रानगर के बीच गोला जंगल के अन्दर से गिरफ्तार किया गया है.

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें