उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पर चार जून को हो सकता है फैसला, कैबिनेट बैठक में होगा मंथन
उत्तराखंड में पंचायत चुनाव को लेकर असमंजस है. पंचायत चुनाव को लेकर नया अपडेट सामने आ रहा है प्रशासकों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद भी अभी तक चुनावों की तारीखों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है. अब पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा खबर सामने आई है. बताया जा रहा बै कि पंचायत चुनाव पर चार जून को बड़ा फैसला हो सकता है. 4 जून को धामी कैबिनेट बैठक होनी है. जिसमें पंचायत चुनाव को लेकर मंथन किया जाएगा.
पंचायती राज विभाग से मिली जानकारी के अनुसार ओबीसी आरक्षण को राजभवन से मंजूरी मिल गई है. इसके बाद अब विभाग ने पंचायत का ओबीसी आरक्षण भी लगभग तय कर लिया है, जो चार जून को होने वाली कैबिनेट बैठक में रखा जाएगा.
कुल मिलाकर कहा जाये तो चार जून को धामी मंत्रिमंडल की बैठक के बाद पंचायत चुनाव की असल स्थिति स्पष्ट हो जाएगी. जिसके बाद हो सकता है कि उत्तराखंड में पंचायत चुनावों को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है.
उत्तराखंड शासन ने इसे लेकर नैनीताल हाईकोर्ट में शपथ पत्र भी दाखिल किया था. जिसमें उत्तराखंड शासन ने 15 जुलाई तक हरिद्वार जिले को छोड़कर प्रदेश के 12 जिलों में पंचायत चुनाव कराने की बात कही. उत्तराखंड शासन ने कहा प्रदेश में पंचायच चुनाव की तैयारियां भी जोरों से चल रही हैं
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: भारी बारिश की चेतावनी इन जिलों के स्कूलों की छुट्टी, जाने अपने जिले का मौसम का हाल..
शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी-2026 आयोजित
नैनीताल-हल्द्वानी हाईवे पर टूटा पहाड़, सड़क हुई बंद-देखें-VIDEO
हल्द्वानी:गरीबों के थाली में मिलावट,सरकारी राशन के गोदामों पर छापा, चावल के 2 सैंपल फेल; DM के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई-VIDEO