Uttarkhand News: (सनसनी) एक दूसरे से लिपटे संदिग्ध हालत में महिला-पुरुष के शव मिले,

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में राजधानी देहरादून से सनसनी खबर सामने आ रही है जहां प्रेमनगर में एक महिला और पुरुष का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस अभी इसके आत्महत्या मान रही है। एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि पुरुष अपने घर से सुबह के वक्त टहलने निकल था।लेकिन, जब काफी समय बाद नहीं लौटा तो परिजन वहां पहुंच गए। उसके बगल में एक महिला का भी शव था।

Ad

पुलिस के मुताबिक घटना चाय बगान के दारु चौक की है। मृतक पुरुष का नाम संदीप मोहन धस्माना निवासी अंबीवाला है। जबकि, महिला का नाम हेमलता निवासी पीतांबरपुर है। हेमलता कोठियों में खाना बनाती थी। जबकि सुनील सेना से सेवानिवृत्त है।

संदीप सुबह करीब साढ़े पांच बजे घर से सैर के लिए निकला था। इसके बाद जब वापस नहीं आया तो परिजनों और पुलिस ने तलाश की। मोबाइल लोकेशन दारू चौक की आई तो सब वहां पहुंचे। दोनों के शव एक दूसरे से लिपटे हुए नाली में पड़े थे। नाली में पानी था। जिसके ऊपर से ही संदीप और हेमलता के डूबे हुए चेहरे नजर आ रहे थे।
फिलहाल पुलिस शवको कब्ज में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया पूरे मामले में पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलू पर जांच कर रही हैं

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें