उत्तराखंड:छह महीने से बना रहे थे कैंची धाम दर्शन का प्लान, तीन घंटे पहले खेच लाई मौत मां-पत्नी व साली की गई जान-VIDEO

उत्तराखंड में एक के बाद सड़क हादसे हो रहे हैं। गुरुवार को नैनीताल में मशहूर कैंची धाम जा रही एक स्कॉर्पियाे कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जब 6 सवार घायल हो गए हैं। उनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यह हादसा भवाली इलाके में हुआ।
समय करीब प्रातः 09.30 बजे वाहन संख्या UP25DZ 4653 Scorpio- N जो कि इज्जत नगर बरेली से बाबा नीम करौली धाम दर्शन के लिए आ रहे थे तथा जिसमें बच्चे व चालक समेत कुल 9 लोग सवार थे का भवाली पैट्रोल पंप से अल्मोड़ा की ओर करीब 500 मीटर की दूरी पर दुर्घटना ग्रस्त हो गई। प्रथम दृष्टया उक्त दुर्घटना चालक को झपकी आने के कारण वाहन अनियंत्रित होने की वजह से होना प्रतीत होता है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मय SDRF तथा फायर सर्विस द्वारा घायलों का रेस्क्यू कर CSC भवाली में बाद प्राथमिक उपचार हाइयर सेंटर रेफर करवाया गया।
मृतकों का विवरण
- गंगा देवी पत्नी भूप राम उम्र 55 वर्ष
- बृजेश कुमारी पत्नी राहुल पटेल उम्र 26 वर्ष
निवासीगण ग्राम चावण पोस्ट मुड़िया थाना इज्जतनगर बरेली - नैंसी गंगवार पुत्री जयपाल सिंह गंगवार निवासी पीलीभीत बरेली उम्र 24 वर्ष
घायलों का विवरण - ऋषि पटेल उर्फ यूवी पुत्र राहुल पटेल उम्र 7 वर्ष
- स्वाति पत्नी भूप राम उम्र 20 वर्ष
- अक्षय पुत्र ओमेंद्र सिंह उम्र 20 वर्ष
- राहुल पटेल पुत्र भूप राम उम्र 35 वर्ष
निवासीगण ग्राम चावण पोस्ट मुड़िया थाना इज्जतनगर बरेली - करन उर्फ सोनू पुत्र जितेंद्र निवासी गुजरात उम्र 25 वर्ष
- ज्योति पत्नी करन निवासी गुजरात उम्र 25 वर्ष
कैंची धाम हादसे में 6 घायलों में तीन घायलों को परिवार वाले हल्द्वानी के सुशीला तिवारी हॉस्पिटल से बरेली को ले गए। जबकि तीन मामूली घायलों का भवाली राजकीय चिकित्सालय में इलाज चल रहा है।
परिवार वालों के मुताबिक गुरुवार सुबह 6:00 बजे बरेली धाम मंदिर दर्शन के लिए निकले थे जहां हादसे की सूचना। हादसे की सूचना मिलते हैं बड़ी संख्या परिवार वाले और सुधार बरेली से लोग हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचे जहां घायलों को अपने साथ बरेली ले गए।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे
रिश्ते हुए शर्मसार!भाई पर रेप का आरोप, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा,