हल्द्वानी:गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला कोटाबाग,कार पर की गई अंधाधुंध फायरिंग, गांव में दहशत का माहौल-VIDEO

नैनीताल जिले का कालाढूंगी थाना क्षेत्र शुक्रवार को गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल गया. कोटाबाग इलाके की ग्राम सभा पतलिया-गाजा में उस समय हड़कंप मच गया, जब अज्ञात युवक ने खड़ी एक हुंडई कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. फायरिंग की इस सनसनीखेज वारदाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया.
जानकारी के अनुसार कोटाबाग की ग्राम सभा पतलिया-गाजा में सड़क किनारे खड़ी हुंडई कार संख्या
UK04 K 2997 को निशाना बनाकर अचानक गोलियां चलाई गईं. घटना के बाद मौके पर 12 बोर का एक खाली कारतूस भी बरामद हुआ है, जिससे फायरिंग की पुष्टि हुई है. गोली चलने की आवाज से आसपास के ग्रामीण घबरा गए थे. कुछ लोग तो भागकर अपने घरों में चले गए थे.
जानकारी के अनुसार हुंडई कार (संख्या UK04 K 2997) सड़क किनारे खड़ी थी, तभी अज्ञात युवक ने उस पर गोलियां चला दीं। मौके से 12 बोर का एक खाली कारतूस भी बरामद हुआ है, जिससे फायरिंग की पुष्टि हुई है। गोली चलने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग भयभीत हो गए और कई लोग अपने घरों में दुबक गए। फायरिंग के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने तत्काल 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कालाढूंगी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू की।
पुलिस ने कार पर लगे फायरिंग के निशानों का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि यह घटना किसी पुरानी रंजिश का परिणाम है या किसी अन्य आपराधिक गतिविधि से जुड़ा मामला।
स्थानीय समाजसेवी महेंद्र पाल ने घटना पर चिंता जताते हुए कहा कि इस तरह की वारदातों से ग्रामीणों में भय और असुरक्षा का माहौल बन रहा है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। कालाढूंगी थाना पुलिस ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा। एहतियातन क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे
रिश्ते हुए शर्मसार!भाई पर रेप का आरोप, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा,
