उत्तराखंड’:ट्रैक्टर-ट्रॉली ने डेढ़ साल के मासूम को कुचला, हादसे का वीडियो भी आया सामने-VIDEO

ट्रैक्टर-ट्रॉली ने डेढ़ साल के मासूम बच्चे को कुचल दिया. इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव के कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
पूरी घटना रुड़की के बहदराबाद थाना क्षेत्र के हलवाहेड़ी गांव की है. सीसीटीवी कैमरे में साफ दिख रहा है कि डेढ़ साल का मासूम बच्चा घर से बाहर आता है, तभी वहां से गुजर रही खाली ट्रैक्टर-ट्रॉली उसे कुचल देती है. बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद ड्राइवर ट्रैक्टर-ट्रॉली को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया था.
बच्चे की मौत से घटनास्थल पर हंगामा खड़ा हो गया। पुलिस ने लोगों को बामुश्किल शांत किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए रुड़की सिविल अस्पताल भेज दिया है। जबकि ट्रैक्टर चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस के मुताबकि बुधवार सुबह करीब नौ बजे आवान (18 माह) पुत्र रिजवान निवासी हलवाहेड़ी घर के बाहर सड़क पर खेल रहा था। दूसरी तरफ गांव का ही एक किसान खेत में ट्रैक्टर ट्राली लेकर जा रहा था। बच्चा खेलते हुए सीधा ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। ट्रैक्टर बच्चे के ऊपर से उतर गया। मौके पर ही मासूम की दर्दनाक मौत हो गई।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार