उत्तराखंड में बारिश का कहर! आसमानी आफत से डरे लोग, मलबे में दबी कई गाड़ियां -VIDEO

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है. बुधवार दोपहर बाद कई जिले में मौसम अचानक बिगड़ गया और तेज बारिश के साथ भारी आफत बरस पड़ी. देखते ही देखते नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया और कई इलाकों में अफरातफरी मच गई. चमोली के थराली क्षेत्र के एक गधेरे में मलबा आने से वाहन दब गए. इसके अलावा कई दुकानों में भी आफत की इस बारिश के कारण मलबा घुस गया. गनीमत रही कि कार सवार समय रहते बाहर निकलने में सफल रहे. इस आपदा का असर थराली अस्पताल तक भी पहुंचा, जहां बारिश का पानी और मलबा कमरों में घुस गया, जिससे वहां का जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया.

थराली के अलावा कर्णप्रयाग ग्वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग भी नासिर बाजार के पास मलबा आने से अवरुद्ध हो गया था, जिसे बीआरओ (बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन) की टीम ने खोल दिया है. बताया जा रहा है कि थराली देवाल मोटरमार्ग भी मलबा आने से बंद हो गया है, जो कल गुरुवार को ही खुलने की उम्मीद है. इसके अलावा पुलिस-प्रशासन की टीम आपदा ग्रस्त क्षेत्रों में पहुंचकर नुकसान का जायजा ले रही है.

यह भी पढ़ें 👉  शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी-2026 आयोजित

घटना की सूचना मिलते ही चमोली जिला प्रशासन हरकत में आ गया है. जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने तत्काल सीमा सड़क संगठन (BRO) को निर्देश जारी किए हैं कि वे प्रभावित सड़कों से मलबा हटाने का कार्य जल्द से जल्द शुरू करें, ताकि यातायात को सुचारू किया जा सके और लोगों को असुविधा से बचाया जा सके.

Advertisements
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी-2026 आयोजित
Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें