उत्तराखंड: अब तक का सबसे बड़ा खुलासा तीन करोड़ की स्मैक के साथ पति पत्नी सहित तीन गिरफ्तार
उत्तराखंड पुलिस ने अब तक का सबसे बड़ा स्मैक तस्करी का खुलासा किया है. उधम सिंह नगर के पुलभट्टा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 किलो 58 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह स्मैक बरेली से सितारगंज के लिए लाई जा रही थी, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत तीन करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है।
एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि पुलिस को लगातार मिल रही सूचनाओं के आधार पर खुर्शीद और उसकी पत्नी आसमा पर निगरानी रखी जा रही थी। शनिवार शाम को पुलिस ने सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक कार को रोका। तलाशी में कार से स्मैक बरामद हुई, जिसके बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार तस्करों में खुर्शीद, आसमा और सानू शामिल हैं। पूछताछ में यह पता चला कि वे फतेहगंज पश्चिमी बरेली के रिफाकत से स्मैक लेकर जा रहे थे। सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
एसएसपी ने बताया कि रिफाकत की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने विशेष टीम बनाई है, जो उसकी तलाश में जुटी है। रिफाकत पर पहले से 15 मामले दर्ज हैं, और यह स्मैक की तस्करी का बड़ा नेटवर्क चला रहा है। पुलिस अब इस मामले में और तस्करों के नाम भी उजागर करने की योजना बना रही है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



भारी बारिश के बीच उत्तराखंड में दिल दहला देने वाला मंजर, पहाड़ी खिसकने से भरभराकर गिरा मकान-देखे-VIDEO
उत्तराखंड:दो हाथियों की आपसी लड़ाई हाथी भैंस को पटकर मार डाला, जान जोखिम डाल लोग बनाते रहे वीडियो-VIDEO
मौसम का ऑरेंज अलर्ट, नैनीताल जिले के आंगनबाड़ी से लेकर कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों की छुट्टी
भीमताल में सड़क हादसा: मुक्तेश्वर जा रहा पत्थरों से भरा डंपर खाई में गिरा, SDRF ने रात के अंधेरे में चलाया रेस्क्यू,चालक घायल-VIDEO
उत्तराखंड: (बड़ी खबर) इन जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट प्रशासन ने जारी की चेतावनी