Haldwani News: करवा चौथ पर SSP नैनीताल ने महिला पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को दिया विशेष तोहफा, चेहरे पर आई मुस्कान

ख़बर शेयर करें

एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा करवा चौथ के मौके पर नैनीताल पुलिस में तैनात महिला पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है
SSP प्रहलाद नारायण मीणा ने करवा चौथ के दिन महिला कर्मियों की पूरे दिन ड्यूटी न लगाने के आदेश जारी किया हैकहा पारिवारिक जिम्मेदारी के साथ विषम परिस्थितियों में भी निभाती हैं अपनी ड्यूटी”

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रहलाद नारायण मीणा* ने आज महिला पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को विशेष तोहफा देते हुए उन्हें करवाचौथ के अवसर पर आज पूरे दिन की अवकाश की अनुमति दी।
यह निर्णय महिला पुलिस कर्मियों के प्रति एसएसपी की संवेदनशीलता और उनकी मेहनत को सम्मानित करने के उद्देश्य से लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:हिंदू बनकर शादी करूंगा,मुस्लिम युवक ने हल्द्वानी में युवती को प्रेम जाल में फंसाया, धर्मांतरण का वादा कर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

*कल सायं ही इस विशेष अवकाश की घोषणा से पुलिस की महिला कर्मी काफी उत्साहित व अपने परिवार के साथ इस खास दिन को मनाने के लिए तैयार हैं।

*एसएसपी ने इस अवसर पर कहा,* "महिला पुलिस कर्मियों की *मेहनत और समर्पण* को सराहा जाना चाहिए।  महिला पुलिस अधिकारी कठिनाइयों और विषम परिस्थितियों का सामना करते हुए भी *अपने कर्तव्यों को उत्कृष्टता के साथ निभाती हैं।* चाहे वह आपातकालीन स्थिति हो या सामाजिक चुनौतियाँ, *महिला पुलिस कर्मी हमेशा अपनी प्रतिबद्धता और साहस का परिचय देती हैं।*
 *उनका समर्पण न केवल कानून व्यवस्था को बनाए रखने में महत्वपूर्ण है, बल्कि वे समाज में एक सकारात्मक उदाहरण भी पेश करती हैं।*

कहा कि हमें गर्व है कि हमारी टीम में ऐसी प्रतिभाशाली महिलाएं हैं, जो दिन-रात अपने कर्तव्यों का पालन करती हैं।”

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:हिंदू बनकर शादी करूंगा,मुस्लिम युवक ने हल्द्वानी में युवती को प्रेम जाल में फंसाया, धर्मांतरण का वादा कर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

जनपद की महिला पुलिस कर्मियों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए एसएसपी के प्रति आभार व्यक्त किया और इस विशेष अवसर पर अपने परिवार के साथ समय बिताने की खुशी जाहिर की।

Advertisements
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:हिंदू बनकर शादी करूंगा,मुस्लिम युवक ने हल्द्वानी में युवती को प्रेम जाल में फंसाया, धर्मांतरण का वादा कर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें